UP JEECUP 2026 Big Update: रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, जानें नया शेड्यूल और करेक्शन विंडो की Latest Dates

Last Updated: May 1, 2026, 17:49 IST

यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 2026 में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट को 30 अप्रैल से 10 मई 2026 कर दी गई है। छात्र जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को फिल करें।

UP JEECUP 2026 Big Update: रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, जानें नया शेड्यूल और करेक्शन विंडो की Latest Dates
UP JEECUP 2026 Big Update: रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, जानें नया शेड्यूल और करेक्शन विंडो की Latest Dates

UP Polytechnic JEECUP 2026 Registration Date: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से UP Polytechnic JEECUP 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। अगर आप उत्तर प्रदेश के सरकारी या निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन लेना चाहते हैं और किसी कारणवश अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।

जो छात्र UP के पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 2026 में शामिल होना चाहते हैं। तो वे अब भी 10 मई तक फॉर्म फिल कर सकते हैं। JEECUP ने इससे जुड़ी नोटिफिकेशन भी जारी की है। 

के मुताबिक जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन कर लिया है। उन्हें 09, 10 एवं 11 मई, 2026 तक फॉर्म में सुधार करने का मौका भी दिया गया है। यहां से देखें क्या है नोटिफिकेशन में। 

JEECUP ने फॉर्म से जुड़ी नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

10 मई तक खुला है रजिस्ट्रेशन का पोर्टल

पहले JEECUP 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी। लेकिन छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए, परिषद ने इसे अब 10 मई 2026 तक बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि आपके पास अब 10 अतिरिक्त दिन हैं। नीचे दी गई टेबल से देखें डिटेल्स। 

इवेंट  डेट्स 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट  10 मई 2026
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन विंडो  9 मई से 11 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 8 मई 2026 (संभावित)
JEECUP 2026 एग्जाम की डेट  15 मई से 22 मई 2026
एग्जाम का मोड  कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

Application Fee: रजिस्ट्रेशन फीस 

रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्रों को अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करना होगा, जो इस प्रकार है:

  • सामान्य (General) / ओबीसी (OBC): ₹300/- 
  • एससी (SC) / एसटी (ST): ₹200/- (बैंक चार्ज अतिरिक्त)

रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

छात्र रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर लॉग ऑन करें।

2. होमपेज पर 'Candidate Activity Board' के तहत रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य व्यक्तिगत जानकारी फिल करें।

4. अपनी नवीनतम फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट आदि) स्कैन करके अपलोड करें।

5. क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए आवेदन शुल्क जमा करें।

6. फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

Correction Window: फॉर्म में सुधार का मौका 

अगर फॉर्म भरते समय आपसे कोई गलती हो गई है, तो घबराएं नहीं। परिषद ने 9 मई से 11 मई 2026 तक करेक्शन विंडो खोलने का निर्णय लिया है। इस दौरान आप अपनी फोटो, नाम की स्पेलिंग या शैक्षणिक विवरण में सुधार कर सकते हैं।

यहां भी पढ़े: AIBE XXI 2026: @allindiabarexamination.com पर करेक्शन विंडो 3 मई तक खुली, जानें फॉर्म में कैसे करें बदलाव

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 1, 2026, 17:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News