UP Lekhpal City Slip 2026 Out: यूपी लेखपाल सिटी स्लिप upsssc.gov.in जारी, डायरेक्ट लिंक से देखें शहर सूची

Last Updated: May 11, 2026, 14:48 IST

UP Lekhpal City Slip 2026 Out: यूपीएसएसएससी की ओर से यूपी लेखपाल सिटी स्लिप जारी कर दी है। आयोग की ओर से UP Lekhpal City Intimation Slip 2026  आज यानी 11 मई, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई है। उम्मीदवार अब अपने परीक्षा शहर की पूरी लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

UP Lekhpal City Slip 2026 Out
UP Lekhpal City Slip 2026 Out

UP Lekhpal City Slip 2026 Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UP Lekhpal City Intimation Slip 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। विज्ञापन संख्या  विज्ञापन संख्या 02-परीक्षा 2025 के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन 21 मई, 2026 को होने जा रहा है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 7994 रिक्त पदों को भरना है। परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जाएगा जो कि  सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

यह स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है और केवल परीक्षा शहर की जानकारी प्रदान करती है। इसके जरिए उम्मीदवार अब अपने परीक्षा शहर सूची को डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के साथ अपनी तैयारियों को पूरा कर सकते हैं। 

UP Lekhpal City Slip 2026 Out: सिटी स्लिप जारी 

यूपीएसएसएससी की ओर से उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले उनके परीक्षा शहर की जानकारी दी जा रही है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, ये सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं, बल्कि एक Pre-information डॉक्यूमेंट है, जिसमें एग्जाम सेंटर और एग्जाम शैड्यूल की डिटेल्स दी जाती हैं। इसके माध्यम से उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर का पता लगा सकते हैं। जिससे यात्रा की योजना और परीक्षा की तैयारी को आसान बनाया जा सके। यह स्लिप केवल सूचना के उद्देश्य से जारी की जाती है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट होता है। 

UP Lekhpal City Intimation Slip 2026: हाइलाइट्स

इस परीक्षा का आयोजन UPSSSC द्वारा एक ही शिफ्ट में ऑफलाइन मोड में किया जा रहा है। भर्ती परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण डिटेल जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम

यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026

आयोग

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

पदों की संख्या

7994 पद

परीक्षा तिथि

21 मई 2026

परीक्षा समय

10 से 12 बजे

सिटी स्लिप जारी

11 मई 2026

एडमिट कार्ड

परीक्षा से 4-5 दिन पहले

परीक्षा मोड

ऑफलाइन 

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आधिकारिक वेबसाइट

upsssc.gov.in

UP Lekhpal City Intimation Slip 2026: डाउनलोड लिंक 

UP Lekhpal Exam 2026 उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक है, जिसमें हजारों पदों पर चयन किया जाएगा। भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे अब अपनी परीक्षा शहर सूची डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सीधे अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपी लेखपाल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026

डाउनलोड लिंक

UP Lekhpal City Intimation Slip 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी सिटी स्लिप आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर “Lekhpal City Intimation Slip 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 4: लॉगिन करने के बाद आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी।

स्टेप 5: इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

Also Read: UP lekhpal Syllabus 2026: यूपी लेखपाल नया परीक्षा पैटर्न

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: May 11, 2026, 14:48 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News