UP Police Constable Admit Card 2024 OUT: इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया के प्रारंभिक चरणों को सफलतापूर्वक पास कर लिया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी और पीएटी परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों की पुलिस लाइन में 26 दिसंबर 2024 से शुरू होगी। इस परीक्षा के लिए सभी जिलों में कमेटी गठित कर दी गई है।
UP Police Admit Card 2024 Out at uppbpb.gov.in
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में भाग लेने वाले उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर इस लेख में नीचे दिए लिंक के माध्यम से डायरेक्ट अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
UP Police Physical Test, DV Admit Card 2024 Download Link
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल टेस्ट 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए एडमिट कार्ड तक पहुंचने का डायरेक्ट लिंक यहां प्रदान किया है जिस पर पर क्लिक कर अपने लॉगिन दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करें | UP Police DV, PET Admit Card Download Link |
UP Police DV, PST Admit Card 2024 डाउनलोड कैसे करें?
उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) द्वारा DV (Document Verification) और PST (Physical Standard Test) के लिए एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
UP Police भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। - एडमिट कार्ड का लिंक खोजें
होमपेज पर "DV/PST Admit Card 2024" या संबंधित भर्ती के लिए "Admit Card" सेक्शन पर क्लिक करें। - लॉगिन विवरण भरें
- रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लिकेशन नंबर
- जन्मतिथि (Date of Birth)
- मांगी गई जानकारी सही-सही भरें और "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें। - प्रिंट आउट लें
एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालें और उसे DV और PST के दिन अपने साथ लेकर जाएं।
UP Police Physical Test, DV 2024 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश:
- एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी जांचें: नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय, और स्थान की पुष्टि करें।
- जरूरी दस्तावेज साथ रखें: DV और PST के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज (जैसे पहचान पत्र, प्रमाण पत्र, आदि) ले जाना सुनिश्चित करें।
- आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।
अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो रही हो, तो आप UP Police भर्ती बोर्ड के हेल्पडेस्क नम्बर 8867786192 पर संपर्क कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation