UP Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए 16 से 20 जून तक रोजगार मेला
UP Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश में 16 जून से 20 जून तक ऑनलाइन रोजगार मेला लग रहा है। जिसमें 900 से ज्यादा युवाओं को जॉब दी जाएगी।
UP Rojgar Mela 2026: यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। उत्तर प्रदेश के युवाओं को घर बैठे नौकरी पाने का शानदार मौका मिल रहा है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत प्रतापगढ़ जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 16 जून से ऑनलाइन रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें इच्छुक उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।
🚀 रोजगार मेला एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को मिला करियर और रोजगार का मार्गदर्शन 🚀
— Directorate Of Employment ,Uttar Pradesh (@directorate_emp) June 16, 2026
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जनपद मुरादाबाद एवं कानपुर मंडल में आयोजित रोजगार मेला एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को रोजगार, कौशल… pic.twitter.com/vjf8BoDElE
इस मेले की सबसे खास बात यह है कि इसमें भाग लेने के लिए आपको घर से बाहर निकलने की आवश्यकता नहीं है। 950 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर इंटरव्यू तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही संपन्न होगी। जो युवा नौकरी पाना चाहते हैं, वे अभी अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। यूपी रोजगार मेले में शामिल होने के लिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी नीचे दी गई है:
रोजगार मेले के लिए योग्यता एवं मापदंड
-
पात्रता (Qualification): 'मशीन ऑपरेटर प्रोडक्शन' पद के लिए फ्रेशर्स के साथ-साथ अधिकतम 3 महीने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए किसी अतिरिक्त विशेष स्किल की आवश्यकता नहीं है। अन्य पदों के लिए फ्रेशर्स सीधे आवेदन कर सकते हैं।
-
आयु सीमा (Age Limit): 'मशीन ऑपरेटर' पद के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 'ब्लिंकिट वेयरहाउस' के पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
-
वेतन (Salary): चयनित अभ्यर्थियों को ₹22,000 से ₹25,000 प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा, जो फ्रेशर्स के करियर की शुरुआत के लिए एक अच्छा अवसर है।
आवेदन कैसे करें?
आप इन आसान स्टेप को फॉलो करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं:
-
वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर लॉग-इन करें।
-
मेले का चयन: 'Active Rojgar Mela' सेक्शन में जाकर प्रतापगढ़ जॉब फेयर को सर्च करें।
-
आवेदन प्रक्रिया: जॉब टाइटल पर क्लिक करें और फिर 'Apply Now In Job Fair' लिंक चुनें।
-
पंजीकरण (Registration): यदि आप नए यूजर हैं, तो 'Sign Up' पर क्लिक करके अपना नाम, जिला, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें और पासवर्ड बनाएं। पुराने रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए सीधे 'Sign In' कर सकते हैं।
-
विवरण भरें: साइन इन करने के बाद, अपनी शैक्षणिक योग्यता (10वीं/12वीं के अंक) और आयु से जुड़ी सभी जानकारी भरें।
-
दस्तावेज अपलोड: अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की डिजिटल कॉपी अपलोड करें।
-
सबमिशन: सारी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म फाइनल सबमिट कर दें।
फॉर्म भरने के बाद, इंटरव्यू और मेले से जुड़ी आगामी जानकारियां आपको ईमेल या एसएमएस के जरिए मिलती रहेंगी। अधिक अपडेट के लिए समय-समय पर रोजगार संगम की वेबसाइट चेक करते रहें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.