UPPSC RO Final Result: यूपी आरओ एआरओ फाइन रिजल्ट uppsc.up.nic.in जारी, मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें
UPPSC RO Final Result: यूपीपीएससी ने आरओ, एआरओ एग्जाम 2023 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट पीडीएफ इस लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC RO Final Result : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने RO, ARO रिजल्ट 2023 अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायकर समीक्षा अधिकारी (ARO) के विभिन्न पदों को भरना है। जो उम्मीदवार परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ये परिणाम पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों को अब मूल प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अलग से नोटिस जारी किया जाएगा।
यूपीपीएससी की ओर से आरओ, एआरओ रिजल्ट 2023 देर रात को जारी किया गया है। जिसमें कुल 419 उम्मीदावारों का सिलेक्शन कर लिया गया है। इसमें अनिल पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि आदित्य प्रताप सिंह दूसरे और लक्ष्मी वर्मा तीसरे स्थान पर रही हैं। जबकि अमेठी के शिवांशु शर्मा ने 6वीं और शिवम शुक्ला ने 10वीं रैंक हासिल की।
क्वालिफाई हुए 419 उम्मीदवारों में से 338 समीक्षा अधिकारी के पदों पर और 81 सहायक समीक्षा अधिकारी की पोस्ट के लिए सिलेक्ट किए गए हैं।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए हिंदी टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 16 से 19 फरवरी, 2026 के बीच किया गया था।
9 अक्टूबर, 2023 को शुरू हुई इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट ढाई साल बाद घोषित किया गया है, जिसकी पहले पदों की संख्या 411 थी जो बाद में बढ़कर 419 कर दी गई।
आयोग को परीक्षा के लिए कुल आवेदन लगभग 10, 76, 004 मिले थे, इसकी प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या लगभग 4,54,589 दर्ज की गई थी। परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी, 2024 को किया गया था, लेकिन Question पेपर लीक होने के बाद 27 जुलाई, 2025 को प्री एग्जाम का आयोजन कराया गया था।
UPPSC RO Final Result: यूपीपीएससी RO, ARO रिजल्ट जारी
यूपीपीएससी ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायकर समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। जिसमें कुल 419 उम्मीदवार अंतिम चरण तक पहुंच पाए हैं। इसके लिए मेन्स एग्जाम 2 और 3 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। जिसमें लगभग 5930 कैंडिडेट शामिल हुए थे। ये रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने डायरेक्ट लिंक पीडीएफ इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
UPPSC RO Final Result: हाइलाइट्स
यूपीपीएससी ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायकर समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा का आयोजन 2 और 3 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अन्य जरूरी डिटेल्स के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:
| संगठन | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
| एग्जाम का नाम | समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायकर समीक्षा अधिकारी (ARO) |
| विज्ञापन संख्या | A-7/E-1/2023 |
| मेन्स एग्जाम डेट | 2 और 3 फरवरी, 2026 |
| टाइपिंग टेस्ट | 16,17,18 और 19 फरवरी, 2026 |
| रिजल्ट डेट | 6 अप्रैल, 2026 (घोषित) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | uppsc.up.nic.in |
UPPSC RO Final Result 2023 कैसे चेक करें?
यूपीपीएससी आरओ, एआरओ रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर, रिजल्ट 2023 के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करें।
-
लिस्ट देखने के लिए पीडीएफ फाइल ओपन करें।
-
अपना रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए Ctrl+F रोल नंबर सर्च करें।
UPPSC RO Final Result: मेरिट लिस्ट पीडीएफ
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से आरओ एआरओ रिजल्ट 2023 आज यानि 6 अप्रैल, 2026 को जारी किया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे मेरिट लिस्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों के नाम पीडीएफ में शामिल है वे चयनित माने जाएंगे।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.