UPSC Assistant Director Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सहायक निदेशक भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 45 रिक्त पदों को भरा जाना है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार संबंधित भर्ती के लिए 14 अगस्त, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
संबंधित भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य डिटेल्स आगे लेख में जानें।
UPSC Assistant Director Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
यूपीएससी सहायक निदेशक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल के जरिेए अपनी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
संगठन | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
पोस्ट का नाम | सहायक निदेशक (Assistant Director) |
पदों की संख्या | 45 |
आयु सीमा | 18 से 38 वर्ष |
नोटिफिकेशन | |
चयन प्रक्रिया |
|
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 14 अगस्त 2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | upsconline.gov.in |
UPSC Assistant Director Recruitment 2025: रिक्त विवरण
नीचे टेबल के जरिए उम्मीदवार यूपीएससी सहायक निदेशक भर्ती 2025 के लिए निकाले गए रिक्त पदों की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
कैटेगिरी | पदों की संख्या |
जनरल | 20 |
OBC | 12 |
EWS | 04 |
SC | 06 |
ST | 03 |
कुल पदों की संख्या | 45 |
RSMSSB Patwari Exam Date 2025
यूपीएससी सहायक निदेशक भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
सहायक निदेशक भर्ती 2025 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, UPSC Assistant Director Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 UPSC Assistant Director Online Application Form 2025 पर जाएं।
स्टेप 4 जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 5 मांगी गई एप्लीकेशन फीस जमा करें।
स्टेप 6 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
आयु सीमा - संबंधित भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
आवेदन शुल्क - सहायक निदेशक भर्ती 2025 Gen/ OBC/ EWS कैटेगरी के लिए एप्लिकेशन फीस 25 रुपये। वहीं, SC/ ST इस भर्ती के लिए निशुल्क अप्लाई कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation