RSMSSB Patwari Exam Date 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। 3,705 रिक्त पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार 17 अगस्त, 2025 को किया जाएगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस लिखित परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार परीक्षा तिथि, शिफ्ट का समय और एडमिट कार्ड से जुड़ी डिटेल्स आगे लेख में देख सकते हैं।
RSMSSB Patwari Exam Date 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे दी गई टेबल के जरिए उम्मीदवार राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 की महत्वपूर्ण डिटेल्स चेक कर सकते हैं:
संगठन | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
परीक्षा का नाम | पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 |
पदों की संख्या | 3,705 |
परीक्षा तिथि | 17 अगस्त, 2025 |
परीक्षा शिफ्ट | दो शिफ्ट |
परीक्षा का समय |
|
प्रवेश पत्र | जल्द होगा जारी |
चयन प्रक्रिया |
|
ऑफिशियल वेबसाइट |
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 का एग्जाम पैटर्न
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन रविवार 17 अगस्त 2025 को किया जाएगा। नीचे टेबल के जरिए उम्मीदवार एग्जाम पैटर्न को आसानी से समझ सकते हैं:
परीक्षा विवरण | पैटर्न |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन (पेन और पेपर-आधारित) |
प्रश्न प्रकार | (MCQ) ऑब्जेक्टिव टाइप |
प्रश्नों की संख्या | 100 प्रश्न |
कुल मार्क्स | 100 अंक |
विषय (पाठ्यक्रम) |
|
परीक्षा अवधि | 2 घंटे |
मार्किंग |
|
लैंग्वेज | हिंदी और इंग्लिश |
UPSC CAPF AC Admit Card 2025: यूपीएससी सीएपीएफ एडमिट कार्ड
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के जरिए उम्मीदवार राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 सिलेक्ट करें।
स्टेप 4 नामांकन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 5 एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6 एग्जाम में बैठने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले जाना ना भूलें।
उम्मीदवारों द्वारा पूछे गए सवाल (FAQs)
प्रश्न - राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर - लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, साक्षात्कार या दस्तावेज सत्यापन।
प्रश्न - राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन कब किया जाएगा?
उत्तर - रविवार, 17 अगस्त 2025.
प्रश्न- RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?
उत्तर - Rsmssb.Rajasthan.Gov.In
Comments
All Comments (0)
Join the conversation