UPSC EPFO EO AO Result 2023: यूपीएससी ईपीएफओ परिणाम 2023 घोषित हो गया है। परिणाम संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर घोषित किया गया है। यूपीएससी ईपीएफओ 2023 ईओ, एओ और एपीएफसी परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई को किया गया था इस परीक्षा के जरिये 418 रिक्तियों को भरा जा रहा है। यदि कोई उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में अर्हता प्राप्त कर लेता है तो प्राधिकरण उन्हें साक्षात्कार दौर के लिए चुनेगा। जो उम्मीदवार साक्षात्कार दौर में उत्तीर्ण होंगे, उनका अंतिम रूप से चयन किया जाएगा।
UPSC EPFO EO AO Result 2023
उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं -
upsc epfo eo ao result 2023 | यहां क्लिक करें |
upsc epfo apfc result 2023 | यहां क्लिक करें |
UPSC EPFO EO AO Result 2023 कैसे डाउनलोड करें ?
जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकेंगे।
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
रिजल्ट पर क्लिक पर क्लिक करें
अब इसमें ईपीएफओ परिणाम लिंक ढूंढें।
लिंक पर क्लिक करने पर, उम्मीदवारों को उस पेज पर पुनः निर्देशित किया जाएगा
इस पर क्लिक करें और पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी
अपना नाम या रोल नंबर ढूंढने के लिए Ctrl+F का उपयोग करें
भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें और सेव करें।
यूपीएससी ईपीएफओ इंटरव्यू राउंड 2023
चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना होगा। परीक्षा की तारीख और समय की घोषणा बाद में की जाएगी। इससे पहले चयनित आवेदकों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा जिसे 'विस्तृत आवेदन पत्र' भी कहा जाता है। फॉर्म जल्द ही upsconline.nic.in पर उपलब्ध होगा।
UPSC EPFO कटऑफ 2023
ईपीएफओ लिखित परीक्षा 2023 का आयोजन 02 जुलाई, 2023 को सफलतापूर्वक किया गया था। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सम्मिलित अब यह जाननें का प्रयास कर रहे होंगे कि यूपीएससी ईपीएफओ अंक कैसे चेक करें ? हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यूपीएससी साक्षात्कार दौर के बाद उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंतिम अंक जारी करेगा। परिणाम पीडीएफ के रूप में घोषित किया जाएगा जिसमें लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक शामिल होंगे। अपेक्षित यूपीएससी ईपीएफओ कटऑफ (300 में से) 185-190 है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए यूपीएससी ईपीएफओ के कुल अंक 300 हैं। जो छात्र यूपीएससी ईपीएफओ ईओ/एओ कटऑफ अंक पास कर लेते हैं उन्हें साक्षात्कार दौर के लिए बुलाया जाता है।
यूपीएससी ईपीएफओ परिणाम 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) लिखित परीक्षा के सफल समापन के बाद अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी ईपीएफओ परिणाम की घोषणा करता है। साक्षात्कार दौर आयोजित होने के बाद ईपीएफओ अंतिम परिणाम जारी किया जाता है। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को ईपीएफओ साक्षात्कार दौर के लिए बुलाया जाता है।
यूपीएससी ने ईपीएफओ लिखित परीक्षा के लिए अर्हता अंक भी निर्धारित किए हैं। साक्षात्कार दौर के लिए पात्र होने के लिए सामान्य श्रेणी के छात्रों को 50 अंक प्राप्त करने होंगे। हालाँकि, अर्हता प्राप्त अंक प्राप्त करना साक्षात्कार दौर के लिए कॉल की गारंटी नहीं देता है। साक्षात्कार दौर के लिए चयनित होने के लिए छात्रों को यूपीएससी ईपीएफओ कटऑफ (300 में से) पास करना होगा।
EPFO Qualifying Marks 2023
साक्षात्कार दौर के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों के पास ईपीएफओ लिखित परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक होने चाहिए। यूपीएससी ईपीएफओ योग्यता अंकों का विवरण इस प्रकार है:
श्रेणी | अर्हता अंक |
सामान्य | 50 |
ओबीसी | 45 |
एससी/ एसटी और पीएच | 40 |
EPFO पिछले वर्ष की कटऑफ
इस वर्ष के कटऑफ जानने के लिए उम्मीदवार ईपीएफओ के पिछले वर्षों के कटऑफ को चेक कर सकते हैं। इससे उम्मीदवारों को ईपीएफओ अपेक्षित कटऑफ का अंदाजा लगाने में भी मदद मिलती है। नीचे दी गई तालिका पिछले वर्ष के कटऑफ अंक दर्शाती है।
UPSC EPFO EO AO Cutoff 2017
केटेगरी | लिखित परीक्षा (300 अंकों की) | इंटरव्यू (100 अंक) | अंतिम कट ऑफ |
सामान्य | 160.00 | 50 | 237.50 |
ओबीसी | 142.00 | 45 | 219.72 |
एससी | 128.50 | 40 | 194.25 |
एसटी | 133.00 | 40 | -- |
UPSC EPFO EO AO Cutoff 2016
केटेगरी | लिखित परीक्षा (300 अंकों की) | इंटरव्यू (100 अंक) | अंतिम कट ऑफ |
सामान्य | 49.50 | 50 | 110.83 |
ओबीसी | 44.50 | 45 | 103.78 |
एससी | 42.50 | 40 | 102.23 |
एसटी | 43.50 | 40 | 103.06 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation