UPSC IAS 2023: आज से शुरू हो रही है एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, जल्द सुधार करें अपने फार्म में

Feb 22, 2023, 17:50 IST

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज 22 फरवरी 2022 को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन सुधार विंडो अपनी आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर खोल दी है, यहां अपडेट चेक करें.

UPSC Correction Window 2023
UPSC Correction Window 2023

UPSC IAS 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज यानी 22 फरवरी 2022 को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। वे उम्मीदवार जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है वे यदि क्रेडेंशियल्स में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो यूपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जा कर कर सकते हैं. 

उल्लेखनीय है कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी 21 फरवरी 2023 को बंद कर दी है।

उल्लेखनीय है कि यूपीएससी 28 मई 2023 को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 आयोजित करेगा।

यूपीएससी आईएएस 2023 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए कई उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और अब उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र में ऑनलाइन बदलाव कर सकते हैं। 

UPSC IAS 2023: आवेदन सुधार के लिए प्रक्रिया

पूर्व में जारी विवरण अधिसूचना के अनुसार, आवेदन विंडो बंद होने के अगले दिन से आयोग ने 22.02.2023 से 28.02.2023 तक इस परीक्षा के लिए आवेदन पत्र के किसी भी विषय में सुधार करने की सुविधा भी प्रदान की है.

UPSC IAS 2023 महत्वपूर्ण तिथियाँ :

इवेंट्स  तिथियाँ 
UPSCऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि   01 फरवरी  2023
UPSC ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि  21 फरवरी  2023
UPSC एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन होने की तिथि  22 फरवरी  2023
UPSC एप्लीकेशन करेक्शन विंडो बंद होने की तिथि  28 फरवरी  2023
UPSC प्रारम्भिक परीक्षा की तिथि      28 मई  2023
UPSC मुख्य परीक्षा की तिथि   15 सितम्बर  2023
Sonal Mishra
Sonal Mishra

Senior Content Writer

Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018.and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News