NDA 2 2025 Final Result OUT: यूपीएससी एनडीए 2 का फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 742 उम्मीदवार चयनित, 91 महिलाएं शामिल
NDA 2 2025 Final Result OUT: UPSC ने NDA & NA (2) 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जारी रिजल्ट के अनुसार सेना, नौसेना और वायु सेना विंग के लिए 742 उम्मीदवारों का चयन किया गया है जिसमें 91 महिलाएं शामिल है। उम्मीदवार अब UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in जाकर NDA 2 मेरिट लिस्ट PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC NDA 2 2025 Final Result OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 8 अप्रैल, 2026 को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (NDA & NA) (2), 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से UPSC NDA 2 का फाइनल रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक रिजल्ट के अनुसार, 118वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (INAC) और 156वीं राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की थल सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में कुल 742 उम्मीदवारों का सिलेक्शन हुआ है। चयनित उम्मीदवारों में 91 महिला उम्मीदवार और 651 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं।
NDA 2 2025 Final Result PDF Download Link
यूपीएससी NDA NA 2 फाइनल रिजल्ट 2025 में टॉप 3 स्थानों पर पार्थ कुमार तिवारी, ईशान पचौरी और ईशान सिंह ने जगह बनाई है। यह अंतिम परिणाम लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है।
रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण शामिल हैं। लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित हुई थी, जिसके बाद सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा इंटरव्यू लिया गया। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
| UPSC NDA 2 2025 Final Result PDF Link |
UPSC NDA 2 2025 Final Result कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आप यूपीएससी एनडीए 2 फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के होमपेज पर, 'Final Result' टैब चुनें।
-
फिर NDA & NA Exam (2) 2025 के अंतिम परिणामों की PDF फ़ाइल खोलें।
-
आप अपना नाम या रोल नंबर खोजने के लिए, Ctrl + F दबाएं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.