UPSC Prelims Admit Card 2026: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए जल्द एडमिट कार्ड जारी, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

Last Updated: May 4, 2026, 14:10 IST

UPSC Prelims Admit Card 2026: यूपीएससी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा, जिसकी परीक्षा 24 मई की आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSC Prelims Admit Card 2026
UPSC Prelims Admit Card 2026

UPSC Prelims Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा, जिसकी परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आखिरी समय पर किसी भी तरह की तकनीकी समस्या से बचने के लिए अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स पहले से तैयार रखें। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग टाइम, उम्मीदवार का नाम और फोटो सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी निहित होती है। इन महत्वपूर्ण जानकारियों को उम्मीदवारों को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 10-15 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है।

UPSC Prelims Admit Card 2026 डाउनलोड करने का लिंक

यूपीएससी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड जरूर साथ ले जाएं। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। 

UPSC Prelims Admit Card 2026 - हाइलाइट्स

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 10-12 दिन पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 

परीक्षा का नाम 

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 

परीक्षा की तिथि 

24 मई 2026 (रविवार) 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

जल्द 

परीक्षा का मोड 

ऑफलाइन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsc.gov.in

UPSC Prelims Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट  upsc.gov.in पर जाएं। 

  • UPSC Prelims Admit Card 2026 पर क्लिर करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को ध्यानपूूर्वक चेक करें।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: May 4, 2026, 14:10 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News