UPSC Result 2026: सिविल सेवा परीक्षा में भोपाल के ईशान भटनागर बने टॉपर, देशभर में हासिल किया 5वां रैंक
Ishan Bhatnagar UPSC: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025(CSE Result 2025) के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार भोपाल के ईशान भटनागर ने देशभर में 5वां रैंक हासिल किया है। वह इससे पहले 2023 में 276 रैंक हासिल कर चुके हैं।
UPSC Result 2026 Topper: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025(CSE Result 2025) के परिणाम जारी कर दिए हैं। कुल 958 सफल उम्मीदवारों में भोपाल के ईशान भटनागर(Ishan Bhatnagar) ने देशभर में 5वां रैंक हासिल किया है।
वह इससे पहले 2023 में 276वीं रैंक हासिल कर चुके हैं। इस बार उन्होंने IAS के लिए बाजी मारी है। उन्होंने दिल्ली से अपनी स्नातक की पढ़ाई की पूरी की है, जिसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षाओं का रूख किया था।
मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं ईशान भटनागर
ईशान भटनागर मूल रूप से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं। उन्होंने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय रखते हुए सिविल सेवा की तैयारी की थी।
NLU से पाउसआउट हैं ईशान
ईशान भटनागर मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई दिल्ली से की है। भटनागर ने CLAT जैसी मुश्किल परीक्षा को पास कर दिल्ली की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी(NLU) में दाखिला लिया था। यहां से उन्होंने BA. LLB की डिग्री प्राप्त की है।
वर्तमान में IRS अधिकारी हैं ईशान
ईशान भटनागर ने साल 2023 में भी सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। अपने इस प्रयास में उन्होंने 276 रैंक हासिल किया था। इस रैंक पर उन्हें भारतीय राजस्व सेवा(IRS) मिली थी। हालांकि, उन्हें IAS बनना था। ऐसे में उन्होंने अपनी तैयारी को जारी रखा और साल 2025 की परीक्षा में देशभर में 5वां रैंक हासिल किया।
ईशान भटनागर का विवरण
|
12वीं में थे 96.4 फीसदी अंक
ईशान भटनागर शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। उन्होंने भोपाल के दिल्ली पब्लिक स्कूल(DPS) से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है। यहां से उन्होंने साइंस विषय में 12वीं में 96.4 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था।
साथ ही, वह स्कूल में वाद-विवाद टीम और स्टूडेंट काउंसिल के सदस्य भी थे। यहां से पढ़ने के बाद उन्होंने 2018 से 2023 तक अपनी लॉ की पढ़ाई पूरी की और 2023 में सिविल सेवा परीक्षा को पास कर लिया था। अब 2026 में उनका IAS का सपना पूरा हो गया है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.