UPSSSC X-Ray Technician Recruitment 2023 Notification Released: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने एक्स-रे तकनीशियन (मुख्य परीक्षा) - 2023 की भर्ती के लिए यूपीएसएसएससी एक्स रे तकनीशियन अधिसूचना 2023 जारी की है। योग्य उम्मीदवार वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून, 2023 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी।
UPSSSC आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने गुरुवार को कहा कि प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) पास करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC एक्स रे तकनीशियन भर्ती 2023 की हाइलाइट्स
उम्मीदवार यहां दी गई तालिका से यूपीएसएसएससी भर्ती अधिसूचना के बारे में सभी विवरण देख सकते हैं:
भर्ती संगठन का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
पद का नाम | एक्स - रे तकनीशियन |
विज्ञापन संख्या | 02-परीक्षा/2023 |
रिक्त पदों की संख्या | 382 |
वेतन | 9300- 34800/- रुपये (ग्रेड पे 4200/-) लेवल-6 |
नौकरी करने का स्थान | उत्तर प्रदेश (यूपी) |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 5 जुलाई, 2023 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
वर्ग | यूपीएसएसएससी एक्स रे तकनीशियन अधिसूचना 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC Recruitment 2023 PDF |
यूपीएसएसएससी वैकेंसी, पात्रता, योग्यता विवरण यहां देखें:
आप यहां यूपीएसएसएससी एक्स रे तकनीशियन भर्ती से संबंधित वैकेंसी डिटेल, आयु-सीमा और योग्यता विवरण चेक कर सकते हैं।
UPSSSC वैकेंसी 2023 डिटेल
पद का नाम | पात्रता विवरण | कुल पद |
एक्स - रे तकनीशियन | पीईटी 2022 योग्य के साथ एक्स-रे में डिप्लोमा | 382 |
यूपीएसएसएससी भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
एक्स-रे तकनीशियन पद के लिए भर्ती प्रक्रिया के संबंध में आवेदकों को सभी महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में पता होना चाहिए। आवेदन से संबंधित सभी तिथियां नीचे दी गई तालिका में दी गई हैं।
आयोजन | तारीख |
अधिसूचना जारी | 8 जून, 2023 |
आवेदन करने की प्रारंभ तिथि | 15 जून, 2023 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 5 जुलाई, 2023 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | जुलाई 12, 2023 |
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18-40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई 2023 के आधार पर की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदकों को नीचे दी गई तालिका के अनुसार एक्स-रे तकनीशियन भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
वर्ग | शुल्क |
सभी श्रेणी के उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क | 25/- रुपये |
भुगतान मोड | ऑनलाइन |
UP X-Ray Technician Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
यूपीएसएसएससी एक्स-रे तकनीशियन भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें।
- पहले वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
- फिर आवेदन पत्र को भरें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन पत्र प्रिंटआउट निकाल लें।
UPSSSC X Ray Technician Vacancy 2023: चयन प्रक्रिया
यूपीएसएसएससी एक्स रे तकनीशियन भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण होते हैं:
- UPSSSC PET-2022 के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
Comments
All Comments (0)
Join the conversation