CO पिता की बेटी ने UPSC में कायम की मिसाल, 56वीं रैंक हासिल कर बनीं IAS

Last Updated: Feb 16, 2026, 11:45 IST

भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा काफी टफ मानी जाती है। इस एग्जाम को कुछ ही क्रैक कर पाते हैं। उत्तर प्रदेश में पुलिस उपाध्यक्ष (CO) की बेटी अनुकृति तोमर ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बूते आईएएस बनने का सपना पूरा किया है। वह LAW कर चुकी है।

Anukriti Tomar IAS Story
Anukriti Tomar IAS Story

संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC, यह एग्जाम तीन चरणों में लिया जाता है। पहला प्री, दूसरा मेन्स और तीसरा इंटरव्यू। इस एग्जाम को पास करने के बाद आईएएस, आईपीएस और आईएफएस बनते हैं, लेकिन यह एग्जाम चंद ही लोग निकाल पाते हैं। इसके लिए सही रणनीति बेहद जरूरी है। 

अनुकृति के पिता है पुलिस उपाध्यक्ष 

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा की रहने वाली अनुकृति तोमर ने यूपीएससी का एग्जाम क्रैक कर लिया है। उनके पिता का नाम संजीव कुमार तोमर है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उपाध्यक्ष (CO) के पद पर तैनात है। बेटी के आईएएस बनने पर संजीव कुमार जी बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।

2023 बैच की IAS है अनुकृति 

अनुकृति तोमर साल 2023 बैच की आईएएस है। उनकी भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा में 56 रैंक आई है। उन्होंने इस पद को सालों की मेहनत और लगन से हासिल किया है। अनुकृति के IAS बनने से बुलंदशहर जिले में खुशी का माहौल है। गांव के लोग उनसे प्रेरणा लेकर सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी में जुट गए हैं। 

 अनुकृति कर चुकी है LAW 

आईएएस अधिकारी अनुकृति तोमर की पढ़ाई की बात करें, तो उनकी स्कूली शिक्षा खुर्जा के राजीव इंटरनेशनल स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने IGNOU से मास्टर्स किया। मास्टर्स करने के बाद अनुकृति ने साल 2016 से 2018 के बीच पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से बीए एलएलबी किया। 

अनुकृति ने बिना कोचिंग के पास किया UPSC एग्जाम 

अनुकृति पढ़ाई में हमेशा अच्छी रही है। लॉ करने के दौरान वह सिविल सर्विस की तैयारी भी करती रही। तैयारी करते-करते साल 2023 में उन्होंने यूपीएससी का एग्जाम क्रैक कर लिया और 56वीं रैंक के साथ IAS बन गई। अनुकृति ने बिना कोचिंग के आईएएस का एग्जाम पास किया। 

ये भी पढ़ें: बिजली विभाग में काम करने वाले पिता की बेटी बनीं IAS


Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Feb 16, 2026, 11:45 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News