आईएएस मुख्य परीक्षा 1 दिसंबर 2013 को शुरू होने जा रही है और नया पैटर्न विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को ज्यादा वेटेज देता है. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवीनतम अविष्कारों और खोजों के बारे में आईएएस मुख्य परीक्षा में प्रारंभ से ही प्रश्न पूछे जाते रहे हैं.
अभ्यर्थियों से नई खोजों और आविष्कारों से संबंधित वर्तमान पुरस्कारों की जानकारी रखना अपेक्षित है. नोबेल पुरस्कार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में विशेष स्थान है और आईएएस मुख्य परीक्षा में नोबेल पुरस्कार की पृष्ठभूमि पर एक प्रश्न हमेशा होता है. नई खोजों और आविष्कारों के कारण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आईएएस मुख्य परीक्षा के लिए एक बहुत गतिशील टॉपिक है. अभ्यर्थियों को नई घटनाओं से अवगत रहना और समाज में तथा समाज की बेहतरी के लिए उनके प्रयोग के बारे में सोचना आवश्यक है.
नए पैटर्न ने संघ लोक सेवा आयोग को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बारे में पूछने के लिए और अधिक लीवरेज प्रदान कर दिया है. पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों में एक-दो छोटे प्रश्न पूछे गए थे, पर नए पैटर्न में एक या दो पूर्ण (बड़े) प्रश्न पूछे जा सकते हैं.
पूछे जा सकने वाले कुछ मॉडल प्रश्न निम्नानुसार हैं :
- विश्वभर में इन-वर्टो फर्टिलिटी टेक्नीक्स का इतिहास खोजिए. इसमें भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान की चर्चा कीजिए.
- चर्चा कीजिए कि नैनो मेडिसिंस लंबी बीमारियों के इलाज में किस तरह सहायक होंगी.
- प्रिज्म के रणनीतिक महत्त्व की चर्चा कीजिए.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation