इंडिया करेंट अफेयर्स क्विज में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य, व्यक्तित्व आदि से संबंधित प्रश्न होते हैं. इंडिया करेंट अफेयर्स क्विज में आम आदमी की सामान्य जिज्ञासा से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया गया है. अगस्त 2011 के इंडिया करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिये आप विश्व में घट रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं. यह सिविल सेवा परीक्षा, बैंक पीओ, एसएससी, एनडीए जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. केंद्रीय सूचना आयोग ने सर्वोच्च न्यायालय को उन सभी न्यायायिक मामलों का ब्योरा को सार्वजनिक करने का निर्देश दिया, जिसके फैसले सुरक्षित रखे गए हैं. केंद्रीय सूचना आयुक्त कौन हैं?
a. त्रिपुरारी सरन
b. शिवराज वीरूपन्ना पाटिल
c. सत्यानंद मिश्रा
d. केशव कुमार
Answer: (c) सत्यानंद मिश्रा
2. लोकसभा सांसद देवावागुंडा वेंकप्पा सदानंद गौड़ा 4 अगस्त 2011 को कर्नाटक के मुख्यमंत्री नियुक्त किए गए. वह कर्नाटक के कैवें मुख्यमंत्री हैं?
a. 27वें
b. 26वें
c. 28वें
d. 25वें
Answer: (b) 26वें
3. केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में ओबीसी कोटे की आरक्षित सीटों को सामान्य वर्ग के छात्रों को नहीं दी जा सकती है. सर्वोच्च न्यायालय का यह निर्णय 3 अगस्त 2011 को किस खंडपीठ ने दी?
a. न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरवी रवींद्रन और न्यायमूर्ति एके पटनायक की खंडपीठ ने
b. न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरवी रवींद्रन और न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्र की खंडपीठ ने
c. न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरवी रवींद्रन और न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर की खंडपीठ ने
d. न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर और न्यायमूर्ति एके पटनायक की खंडपीठ ने
Answer: (a) न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरवी रवींद्रन और न्यायमूर्ति एके पटनायक की खंडपीठ ने
4. युवा कवियों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित भारत भूषण अग्रवाल सम्मान हेतु वर्ष 2011 के लिए किस युवा कवि को चयनित किया गया?
a. वीरभद्र सिंह
b. अनुज लुगुन
c. केशव कुमार
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
Answer: (b) अनुज लुगुन
5. 2 अगस्त 2011 को नियुक्त राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष का नाम की है?
a. गिरिजा व्यास
b. प्रभा निलेकनी
c. ममता शर्मा
d. सुषमा सिन्हा
Answer: (c) ममता शर्मा
Comments
All Comments (0)
Join the conversation