करेंट अफेयर्स क्विज में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य, व्यक्तित्व आदि से संबंधित प्रश्न होते हैं. करेंट अफेयर्स क्विज में आम आदमी की सामान्य जिज्ञासा से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया गया है. मार्च 2012 के करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिये आप विश्व में घट रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं. यह सिविल सेवा परीक्षा, बैंक पीओ, एसएससी, एनडीए जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. परमाणु सुरक्षा सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य संवेदनशील परमाणु सामग्री और प्रोद्योगिकी को गलत हाथों में पड़ने से रोकने के उपायों पर विचार करने के उद्देश्य से दूसरा अंतरराष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा सम्मेलन 2012 का आयोजन दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में 26-27 मार्च 2012 को आयोजित किया गया. पहला अंतरराष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा सम्मेलन 2010 का आयोजन कहां किया गया था?
a. पेरिस
b. वाशिंगटन
c. मेलबार्न
d. नई दिल्ली
Answer: (b) वाशिंगटन
2. सार्क देशों का 11वां व्यापार और पर्यटन मेला का आयोजन 30 मार्च 2012 से कहां शुरू किया गया?
a. इस्लामाबाद
b. कोलंबो
c. नई दिल्ली
d. ढाका
Answer: (d) ढाका
3. वर्ष 2012 के टेंपलटन अवार्ड के लिए निम्नलिखित में से किसका चयन किया गया? टेंपलटन फाउंडेशन ने इनके चयन की जानकारी 29 मार्च 2012 को दी.
a. मुलायम सिंह यादव
b. दलाई लामा
c.बाबा रामदेव
d. अन्ना हजारे
Answer: (b) दलाई लामा
4. केरल उच्च न्यायालय ने इटली के जहाज को छोड़ने का आदेश 29 मार्च 2012 को दिया. 15 फरवरी 2012 को इस जहाज के कर्मचारियों द्वारा दो मछुआरों की हत्या किए जाने के बाद इसे कोच्ची के पास समुद्र में रोक लिया गया था. इस जहाज का निम्नलिखित में से क्या नाम है?
a. एनरिका-32
b. एनरिका लेक्सी
c. इटैलिका 504
d. एनरिका लेक्सी 504
Answer: (b) एनरिका लेक्सी
5. भारत और चीन ने वर्ष 2012 को किस रूप में मनाने का निर्णय लिया? यह निर्णय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और चीन के राष्ट्रपति हू चिंताओ द्वारा नई दिल्ली में 29 मार्च 2012 को लिया गया.
a. भारत-चीन व्यापार वर्ष
b. भारत-चीन सहयोग वर्ष
c. भारत-चीन मैत्री वर्ष
d. भारत-चीन सुरक्षा वर्ष
Answer: (c) भारत-चीन मैत्री वर्ष
Comments
All Comments (0)
Join the conversation