कैसे बनें डेंटल डॉक्टर?
मैं 10+2 बायोलॉजी की छात्रा हूं। जोश से हमें अपने करियर के बारे में बहुत अच्छी जानकारी प्राप्त होती है। हर बुधवार को जोश का इंतजार करती हूं, जीके अपडेट, काउंसलर कार्नर, आओ अंग्रेजी सीखें आदि मुझे काफी पसंद हैं। कृपया डेंटल डॉक्टर बनने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दें। आपके उत्तर का इंतजार रहेगा।
चेतना शर्मा
शिवपुरी (मध्यप्रदेश)
पायलट बनना चाहता हूं
मैं हाईस्कूल फाइनल का छात्र हूं। मुझे जोश पढना बहुत पसंद है। जोश पढकर मुझे कई तरह के करियर के बारे में जानकारी मिलती है। हमें ही नहीं, बल्कि प्रत्येक छात्र को जोश के माध्यम से नई जानकारी मिलती रहती है। यही कारण है कि इसका मुझे बेसब्री से इंतजार रहता है। मैं पायलट बनकर इस देश का नाम रोशन करना चाहता हूं। कृपया पायलट कैसे बनें, इस बारे में विस्तृत जानकारी दें।
सावन कुमार
इलाहाबाद (उत्तरप्रदेश)
प्रिंट मीडिया के बारे में बताएं
मैं बीजे (स्नातक पत्रकारिता) का छात्र हूं। जोश हम सभी छात्रों का सबसे बडा मार्गदर्शक है। यह हर तरह की जानकारियों का अथाह समुद्र है, जिसे पढकर एक नई स्फूर्ति का अहसास होता है। यह शिक्षा के क्षेत्र में नित नई-नई जानकारियों से छात्र वर्ग को अवगत कराता रहता है। निवेदन है कि प्रिंट मीडिया से संबंधित नई जानकारियों और अच्छे संस्थानों से हमें अवगत भी कराएं।
योगेन्द्र पासवान
गोरखपुर, उत्तरप्रदेश
बायोमेडिकल की जानकारी दें
मैं बारहवीं का स्टूडेंट हूं। जोश में प्रकाशित होने वाले सभी कॉलम पाठकों के लिए काफी फायदेमंद हैं। हर बुधवार को जोश का बेसब्री से इंतजार रहता है। खासकर जीके अपडेट, काउंसलर कार्नर, साइंस क्वीज, आओ अंग्रेजी सीखें आदि मुझे काफी पसंद हैं। बायोमेडिकल के क्षेत्र में किस तरह की संभावनाएं हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दें।
योगेश कुमार
जिला रायबरेली (उत्तरप्रदेश)
कैसे बनें आर्मी ऑफिसर?
जोश मैं पिछले पांच वषरें से पढ रहा हूं। जोश में दी गई सारी सामग्री स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। मेरी एक गुजारिश यह है कि आप सीडीएस में आर्मी ऑफिसर के बारे में पूर्ण जानकारी दें। संभव हो, तो इसकी तैयारी से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकें और संबंधित कोचिंग संस्थान के नाम भी बताएं।
अमित कुमार
एटा (उत्तरप्रदेश)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation