भारतीय महिला बैंक ने 115 परिवीक्षा अधिकारियों की भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की
भारतीय महिला बैंक ने परिवीक्षा अधिकारियों के 115 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2013 है.
भारतीय महिला बैंक ने JMGS-I में परिवीक्षा अधिकारियों (Probationary Officers) के 115 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2013 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि- 19 सितंबर 2013
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तिथि- 30 सितंबर 2013
पदों का विवरण
पद का नाम- परिवीक्षा अधिकारी (Probationary Officers)
पदों की संख्या – 115