जनरल 7 मार्च
उद्योगपति जीपी बिडला का निधन।
8 मार्च
राज्यसभा ने लोकसभा और विधान सभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले संविधान संशोधन (108वां) विधेयक को पास किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शताब्दी पर एयर इंडिया के सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उडानों को केवल महिला सदस्यों ने उडाया।
9 मार्च
पूर्वी तुर्की में आए भीषण भूकंप से तबाही।
अमेरिकी सिंगर एकौन शाहरुख खान की नई फिल्म रॉ-वन के अंग्रेजी और हिंदी गाने की रिकॉर्डिग के लिए मुंबई आए।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून पहली स्वीडिश महिला एन मैरी ओर्लर को शांति अभियान विभाग का पुलिस सलाहकार नियुक्त किया।
मुरादाबाद के चिकित्सक डॉ. जे एब रस्तोगी ने लगातार 70 सालों तक मरीजों की सेवा करते हुए ओल्ड वर्किग फिजीशियन के तौर पर अपना नाम लिम्का बुक में दर्ज कराया।
10 मार्च
कांग्रेसी नेता मोहिसिना किदवई केंद्रीय हज कमेटी का अध्यक्ष बनने वाली देश की पहली महिला शख्सीयत बनीं।
11 मार्च
म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू के चुनाव लडने पर प्रतिबंध लगा।
12 मार्च
भारत सरकार ने एफटीवी चैनल पर प्रतिबंध लगाया।
भारतीय मूल के अमेरिकी प्रोफेसर मनोरंजन मिश्रा को शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए लीजेंड्स रिसर्चर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
एड्स के खिलाफ काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएन एड्स ने प्रीति जिंटा को अपना सद्भावना एंबेसडर नियुक्त किया।
रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन भारत आए।
गुजरात के बाद केरल के भी ब्रांड एंबेसेडर बने अमिताभ बच्चन।
श्रीलंका में हालिया राष्ट्रपति चुनाव में पराजित सरत फ्रोंसेका का कोर्ट मार्शल।
13 मार्च
भारतीय अर्थशास्त्री राकेश मोहन अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर नियुक्त होने वाले पहले भारतीय बने।
भाजपा नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी संसद में लोकलेखा समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए।
उडीसा के बरहमपुर में एक बार्बर के बेटे संग्राम केशरी बेहरा ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा 2009 में टॉप किया।
खेल जगत
7 मार्च
वर्ल्डकप हॉकी के एक मुकाबले में भारत को इंग्लैंड ने 5-2 से हराया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड को हराया।
8 मार्च
वर्ल्डकप हॉकी के अपने अंतिम लीग मैच में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच हुआ मैच 3-3 से ड्रॉ।
8 मार्च
स्पोर्ट्स इलेस्ट्रेटेड द्वारा किए गए सर्वे के बाद सचिन तेंदुलकर दुनिया के टॉप 50 प्रभावशाली शख्सियतों में नंबर वन पर रहे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी)ने कपिल देव को हाल ऑफ फेम में शामिल कर सम्मानित किया।
नार्थ जोन ने वेस्ट जोन को 49 रनों से हराकर 11वीं बार देवघर ट्रॉफी जीती।
10 मार्च
पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मोहम्मद यूनुस पर आजीवन प्रतिबंध लगाया।
11 मार्च
पाकिस्तान की हॉकी टीम के सभी सदस्यों ने संन्यास लेने की घोषणा की।
विश्व कप हॉकी के एक मैच में अर्जेटीना से 4-2 से हारकर भारत 8वें स्थान पर।
12 मार्च
आईपीएल-3 के पहले मैच में नाइट राइडर्स ने डेक्कन को 11 रनों से हराया।
अर्थ जगत
8 मार्च
एसराम दोरई मुम्बई स्टॉक एक्सचेंज के नए चेयरमैन नियुक्त किए गए।
अमेरिकी टेलीकॉम सॉल्यूशन प्रदाता टेली कार्डिया को भारत में एमएनपी सेवाएं शुरू करने की अनुमति मिली।
9 मार्च
एलआईसी ने अपनी एक बीमा यूनिट अमेरिकन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी मेट लाइफ को बेचने की घोषणा की।
10 मार्च
शाहरुख खान डिश टीवी और आमिर खान टाटा स्काई के बाद अभिषेक बच्चन वीडियोकोन की डीटीएच सेवा डी-2 एच के ब्रांड एबेंसडर बने।
प्रस्तुति : राजेश श्रीवास्तव
Comments
All Comments (0)
Join the conversation