सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया में ग्राहक संबंध कार्यपालक की भर्ती परीक्षा 2011 का पाठ्यक्रम निम्नलिखित है...
(I) लिखित परीक्षा/टेस्ट :
वस्तुनिष्ठ ऑब्जेक्टिव परीक्षा-250 प्रश्न-250 अंक
(अवधि : कुल मिलाकर 165 मिनट)
क्र.सं. | प्रश्नपत्र का नाम | प्रश्नों की संख्या एवं अंक |
---|---|---|
1. | तार्किक परीक्षण (टेस्ट रीजनिंग) | 50 अंकों के 50 प्रश्न |
2. | परिमाणात्मक प्रवृत्ति परीक्षण (टेस्ट ऑफ़ क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड) | 50 अंकों के 50 प्रश्न |
3. | अंग्रेजी भाषा ज्ञान (टेस्ट ऑफ़ जनरल अवेयरनेस) | 50 अंकों के 50 प्रश्न |
4. | अंग्रेजी भाषा ज्ञान (टेस्ट ऑफ़ इंग्लिश लैंग्वेज)** | 50 अंकों के 50 प्रश्न |
5. | कंप्यूटर ज्ञान की परीक्षा | 50 अंकों के 50 प्रश्न |
कुल मिलाकर 2 घण्टे तथा 45 मिनट की अवधि | 250 अंकों के 250 प्रश्न |
प्रत्याशियों से अपेक्षित होगा कि वे वस्तुनिष्ठपरीक्षा के लिए समग्र 200 अंकों में से निर्धारित अंकों के कट-ऑफ़ न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त न करने वाले प्रत्याशियों को वस्तुनिष्ठ परीक्षा में अयोग्य प्रत्याशी के रूप में घोषित किया जाएगा.
**’’ अंग्रेजी भाषा की परीक्षा’’ केवल “अर्हकारी उद्देश्य” के लिए है अतः यद्यपि प्रत्याशी को अंग्रेजी भाषा की परीक्षा में पास होना आवश्यक है. इस परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों को मैरिट रैंकिंग तैयार करने के उद्देश्य से लिखित परीक्षा के समग्र 200 अंकों के प्राप्तांकों में शामिल नहीं किया जाएगा.वस्तुनिष्ठ परीक्षा में गलत जवाब पर दण्ड के रूप में प्रत्येक गलत जवाब पर एक चौथाई अंक काटकर या उस प्रश्न के लिए दिए गए अंकों का 0.25 की दर से नकारात्मक अंक दिए जाएगें. दण्ड स्वरुप दिए गए अंकों का जोड़ आंशिक पाए जाने पर, प्राप्त दिए गए अंकों को नजदीकी पूर्णांक में बदल दिया जाएगा.
(II) समूह चर्चा :
50 अंकों की समूह चर्चा का संचालन प्रत्याशी के प्रस्तुतिकरण कौशल, नेतृत्व योग्यता, अंतर-वैयक्तिक गुण, टीम भावना आदि को परखने के लिए किया जाएगा. समूह चर्चा के लिए न्यूनतम अर्हक अंक 50% अंक (आरक्षित संवर्ग के लिए 45%) होंगें.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation