1. हाल ही में अमेरिकी शोधकर्ताओं ने नैनो तकनीक आधारित एक ऐसे कृत्रिम कोलेस्ट्रॉल का निर्माण किया है, जो धमनियों में जमे खराब कोलेस्ट्रॉल (एनडीएल) को साफ कर सकता है। इस कृत्रिम कोलेस्ट्रॉल में मुख्य तत्व कौन से हैं?
(क) सिल्वर (ख) गोल्ड
(ग) आयरन (घ) सल्फर
2. ब्रितानी वैज्ञानिकों के अनुसार कुछ फसलें (सन-रिफ्लेक्टिंग क्रॉप्स) सूर्य की शक्तिशाली लघु तरंगों को अधिक मात्रा में परावर्तित करने में सक्षम हैं तथा इस प्रक्रिया के व्यापक उपयोग से पृथ्वी के तापमान में एक डिग्री सेंटीग्रेड की कमी लाई जा सकती है। फसलों द्वारा इस परावर्तन को कहते हैं?
(क) नेल्बेडो इफेक्ट (ख) बेल्डो इफेक्ट
(ग) अल्बेडो इफेक्ट (घ) नेल्डो इफेक्ट
3. पिछले दिनों दक्षिण कोरिया के वैज्ञानिकों ने रक्त से सीसे जैसे भारी तत्वों को निकालने के लिए एक नई तकनीक विकसित की है। ये तकनीक आधारित हैं?
(क) मैग्नेटिक रिसेप्टर्स पर (ख) इलेक्ट्रिक रिसेप्टर्स पर
(ग) ब्लड रिसेप्टर्स पर (घ) फ्लुड रिसेप्टर्स पर
4. ड्यूक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा मैटामैटीरियल विकसित किया है, जो विभिन्न तरंगदैर्ध्य वाली किरणों को ब्लॉक कर अदृश्य हो सकता है। यह मैगामैटीरियल किससे निर्मित है?
(क) फाइबरग्लास के 10 हजार से भी ज्यादा भिन्न टुकडों से
(ख) सिल्वर के 10 हजार से ज्यादा भिन्न टुकडों से
(ग) डायमंड के 10 हजार से भी ज्यादा भिन्न टुकडों से
(घ) मैग्नीशियम के 10 हजार से भी ज्यादा भिन्न टुकडों से
5. प्रमुख अमेरिकी तकनीकी संस्थान एमआईटी के वैज्ञानिकों ने अनसाक्ड मून रॉक का परीक्षण कर यह पता लगाया है कि चंद्रमा के रहस्यमयी चुंबकीय क्षेत्र से यह पता चलता है कि प्राचीन चंद्रमा का अंदरूनी भाग पृथ्वी की तरह ही था। यह अनसाक्ड मून रॉक कितना पुराना है?
(क) 40 अरब वर्ष (ख) 2 अरब वर्ष
(ग) 10 अरब वर्ष (घ) 4-2 अरब वर्ष
6. अगले कुछ दिनों में 2 सीट वाली एक फ्लाइंग कार (टी-ट्रांजिशन) का परीक्षण होने वाला है। क्या आप बता सकते हैं कि इस कार का इंजिन कितना शक्तिशाली है?
(क) 100 हॉर्स पॉवर (ख) 1000 हॉर्स पॉवर
(ग) 10 हॉर्स पॉवर (घ) 500 हॉर्स पॉवर
7. पिछले दिनों कनाडा के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा आर्गेनिक मैटीरियल विकसित किया है, जो चोटिल मांसपेशियों व घायल हृदय की कोशिकाओं को स्वत: ठीक करने में मदद करता है। इस आर्गेनिक मैटीरियल का मुख्य कार्य क्या है?
(क) हार्ट सेल्स को आकर्षित करना (ख) प्रोजिनेटर सेल्स को आकर्षित करना
(ग) लंग्स सेल्स को आकर्षित करना (घ) इनमें से कोई नहीं
8. हवाई स्थित तीन शक्तिशाली टेलिस्कोप द्वारा प्राप्त आंकडों के परीक्षण के आधार पर नासा के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मंगल ग्रह पर जीवन हो सकता है। वैज्ञानिकों के इस अनुमान का आधार क्या है?
(क) ऑक्सीजन गैस की उपस्थिति (ख) हाइड्रोजन गैस की उपस्थिति
(ग) इथेन गैस की उपस्थिति (घ) मीथेन गैस की उपस्थिति
9. फ्लोरिडा स्थित मेया क्लिनिक के शोधकर्ताओं ने एक्स क्रोमोसोम में एक ऐसे जीन का पता लगाया है, जिसका संबंध लाइलाज अल्जाइमर रोग से है। यह जीन कौन सा है?
(क) पीसीडीएचएक्स1 (ख) पीसीडीएच1एक्स
(ग) पीसीडीएच11एक्स (घ) पीसीडीएच 5 एक्स
10. गर्भवती स्त्रियों के एमिनोटिक फ्लुड में बढे हुए टेस्टोस्टेरोन का क्या अभिप्राय है?
(क) बच्चे ऑटिज्म से प्रभावित हो सकते हैं (ख) बच्चे एनीमिया से प्रभावित हो सकते हैं
(ग) बच्चे विकलांग हो सकते हैं (घ) बच्चे अंधेपन के शिकार हो सकते हैं
प्रस्तुति : रामनयन सिंह
उत्तर-1.(ख), 2.(ग), 3.(क), 4.(क), 5.(घ), 6.(क), 7.(ख), 8.(घ), 9.(ग), 10.(क)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation