साइंस करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन में विज्ञान व तकनीक और पर्यावरण व पारिस्थितिकी से जुड़ी नवीनतम जानकारी, खोज, शोध, अनुसंधान आदि गतिविधियों से संबंधित क्विज होते हैं. दिसंबर 2011 के साइंस करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिये आप विज्ञान व पर्यावरण संबंधित गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं. इन प्रश्नों का निरंतर अभ्यास बैंक पीओ, एनडीए, सीडीएस, नाबार्ड, आरबीआई, एलआईसी, एमबीए, सिविल सेवा आदि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. वर्ष 1990 से 2005 के बीच हर मिनट 9.3 हेक्टेयर जंगलों की कटाई हुई है. वनों के खात्मे पर यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र ने 1 दिसंबर 2011 को जारी की. यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र के किस विभाग ने जारी की?
a. वन एवं पर्यावरण विभाग
b. खाद्य और कृषि संगठन
c. पर्यावरण संरक्षण संगठन
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
Answer: (b) खाद्य और कृषि संगठन
2. वर्ष 2011 को पिछले 161 वर्षों में 10वां सबसे गर्म वर्ष घोषित किया गया. विश्व मौसम विज्ञान संगठन का यह आंकड़ा नवंबर 2011 के अंतिम सप्ताह में जारी किया गया. इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2011 में वैश्विक तापमान के औसत में कितनी की वृद्धि हुई है?
a. 0.40 डिग्री सेंटीग्रेट
b. 0.38 डिग्री सेंटीग्रेट
c. 0.37 डिग्री सेंटीग्रेट
d. 0.36 डिग्री सेंटीग्रेट
Answer: (d) 0.36 डिग्री सेंटीग्रेट
3. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने रोबोट आधारित खोजी रोवर क्यूरिओसिटी को मंगल ग्रह के लिए 26 नवंबर 2011 को फ्लोरिडा से एटलस-V रॉकेट से प्रक्षेपित किया. रोबोट आधारित खोजी रोवर क्यूरिओसिटी का आधिकारिक नाम क्या है?
a. मार्स सर्च मिशन
b. मार्स साइंस लेबोरैटरी
c. मार्स फोकस
d. रेड प्लैनेट मिशन
Answer: (b) मार्स साइंस लेबोरैटरी
4. गुजरात के सरदार कृषिनगर दंतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने जीएम-3 नामक सरसों की नई संकर प्रजाति विकसित की. विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार जीएम-3 सरसों की संकर प्रजाति प्रति हेक्टेयर कितना उपज देने में सक्षम है?
a. 40 क्विंटल
b. 50 क्विंटल
c. 30 क्विंटल
d. 20 क्विंटल
Answer: (c) 30 क्विंटल
5. संयुक्त राष्ट्र ने 1 दिसंबर 2011 को एड्स दिवस पर एक रिपोर्ट जारी की. इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2010 में कितने लोग एड्स का शिकार हुए?
a. तीन करोड़ चालीस लाख
b. दो करोड़ चालीस लाख
c. चार करोड़ चालीस लाख
d. पांच करोड़ चालीस लाख
Answer: (a) तीन करोड़ चालीस लाख
Comments
All Comments (0)
Join the conversation