57वां फिल्मफेयर पुरस्कार 29 जनवरी 2012 को दिया गया. 57वें फिल्मफेयर पुरस्कार में अभिनेता रणबीर कपूर को फिल्म रॉकस्टार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और डर्टी पिक्चर के लिए विद्या बालन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया. सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार ए आर रहमान को फिल्म रॉकस्टार के लिए दिया गया. जबकि इसी फिल्म के गीत नादान परिंदे के लिए इरशाद कामिल को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला.
फिल्म सात खून माफ के गीत डार्लिंग के लिए रेखा भारद्वाज और उषा उथुप को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरस्कार मिला. मोहित चौहान को फिल्म रॉकस्टार के गाने जो भी मैं के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. नो वन किल्ड जेसिका फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार रानी मुखर्जी को जबकि सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार फरहान अख्तर को जिंदगी न मिलेगी दोबारा फिल्म के लिए दिया गया. सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार विद्युत जामवाल को फिल्म फोर्स के लिए और सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार परिणिति चोपड़ा को फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल के लिए मिला.
57वें फिल्मफेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ संवाद का सम्मान फरहान अख्तर को जिन्दगी ना मिलेगी दोबारा के लिए दिया गया. सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार फिल्म डेल्ही बेली (फिल्म के पटकथा लेखक अक्षत वर्मा) को दिया गया. सबसे अच्छी कहानी के लिए फिल्म आई एम कलाम के संजय चौहान को सम्मानित किया गया. क्रिटिक्स का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी रणबीर कपूर को ही मिला जबकि अभिनेत्री का सम्मान प्रियंका चोपडा ने फिल्म सात खून माफ के लिए जीता. बॉलिवुड में 51 साल पूरे करने वालीं अरुणा ईरानी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया.
दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी आइडिया 57वां फिल्मफेयर पुरस्कार का मुख्य प्रायोजक था, इसलिए इसका नाम 57वां आइडिया फिल्मफेयर पुरस्कार रखा गया. 57वें आइडिया फिल्मफेयर पुरस्कार में फिल्म जिन्दगी ना मिलेगी दोबारा को कुल सात पुरस्कार मिले जबकि फिल्म रॉकस्टार को कुल पांच पुरस्कार मिले.
57वां आइडिया फिल्मफेयर पुरस्कार विजेताओं की सूची
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - रणबीर कपूर (रॉकस्टार)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - विद्या बालन (डर्टी पिक्चर)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म- जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- जोया अख्तर (जिंदगी ना मिलेगी दोबारा)
सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक- फरहान अख्तर (जिंदगी ना मिलेगी दोबारा)
स्क्रीनप्ले- अक्षत वर्मा (देल्ही बेली)
सर्वश्रेष्ठ कहानी- संजय चौहान (आई एम कलाम)
सहायक अभिनेता- फरहान अख्तर (जिंदगी ना मिलेगी दोबारा)
स्पेशल फिल्म फेयर अवार्ड- पार्थो गुप्ते (स्टेनली का डब्बा)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड- अरूणा ईरानी
फिल्म फेयर संगीत अवार्ड
सर्वश्रेष्ठ संगीतकार- ए आर रहमान (रॉकस्टार)
सर्वश्रेष्ठ गीतकार- इरशाद कामिल (नादान परिंदे)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका- रेखा भारद्वाज और उषा उत्थुप (डार्लिंग.. सात खून माफ)
आर डी बर्मन अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई प्रतिभा)- कृष्णा (तनु वेड्स मनु)
सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशक- बोस्को कैसर (सेनोरिटा.. जिंदगी ना मिलेगी दोबारा)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation