जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- सुप्रीम कोर्ट, पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने किस प्रकार के नेताओं के लिए पृथक कोर्ट के निर्माण की वकालत की?
a. कांग्रेसी नेता
b. भ्रष्टाचारी नेता
c. सजायाफ्ता नेता
d. बीमार नेता
2. हाल ही में किस स्थान पर एनटीपीसी के प्लांट में हुए धमाके से 25 लोगों की मृत्यु हुई?
a. रायबरेली
b. जींद
c. कोयंबटूर
d. वड़ोदरा
3. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त किया गया?
a. मुकेश कुमार
b. संजय वर्मा
c. अजय बिसारिया
d. अमन चहल
4. विश्व के बाजार पूंजीकरण की रैंकिंग में भारत को कौन सा स्थान हासिल हुआ?
a. पांचवां
b. छठा
c. सातवां
d. आठवां
5. हाल ही में किस देश ने घोषणा की कि वह परमाणु निःशस्त्रीकरण को जारी रखते हुए परमाणु बम का निर्माण नहीं करेगा?
a. दक्षिण कोरिया
b. बांग्लादेश
c. पोलैंड
d. म्यांमार
6. केंद्र सरकार ने निम्न में से किसे पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो का महानिदेशक नियुक्त किया है?
a. एपी महेश्वरी
b. मोहन सिंह
c. राहुल सचदेवा
d. इनमें से कोई नहीं
7. हाल ही में किस देश की योजना एक अरब डॉलर की लागत से बड़े पैमाने पर डीएनए श्रृंखला का प्लेटफॉर्म बनाने की है?
a. भारत
b. नेपाल
c. रूस
d. चीन
8. एचडीएफसी बैंक ने 31 अक्टूबर 2017 को किस शहर में नौ स्मार्टअप क्षेत्र खोल दिए हैं?
a. पटना
b. जयपुर
c. बेंगलुरु
d. लखनऊ
9. हिना सिंधु ने 31 अक्टूबर 2017 को राष्ट्रमंडल शूटिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में निम्न में से कौन सा पदक जीता है?
a. स्वर्ण पदक
b. रजत पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं
10. केन्द्री य मंत्रिमंडल ने राष्ट्री य कृषि विकास योजना को कितने साल तक बढ़ाने की स्वी कृति दी?
a. चार साल
b. सात साल
c. आठ साल
d. तीन साल
11. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में दिल्ली में क्योर इंडिया द्वारा आयोजित पहले वैश्विक क्लबफुट सम्मेलन का उद्घाटन किया, यह सम्मेलन निम्न में से किसके सहयोग से आयोजित किया गया?
a. महिला बाल विकास मंत्रालय
b. पर्यटन मंत्रालय
c. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
d. मानव ससाधन मंत्रालय
12. भारत के रूपेश शाह और सौरव कोठारी ने डब्ल्यूबीएल बिलियडर्स (लांग अप) चैम्पियनशिप में कौन सा पदक जीता?
a. स्वर्ण पदक
b. कांस्य पदक
c. रजत पदक
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
13. भारत – रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास सफलतापूर्वक समाप्त हुआ, इसका निम्न मे से क्या नाम है?
a. इन्द्र-2017
b. इन्द्र- शक्ति 2017
c. धनुष 2017
d. इंडोरसा अभ्यास 2017
14. निम्न में से किस राज्य सरकार ने राज्य तालाब प्राधिकरण का गठन किया?
a. मध्य प्रदेश
b. हरियाणा
c. राजस्थान
d. केरल
15. फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनर्स सूची में निम्न में से किस उद्योग पति को एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया गया?
a. अजीज प्रेम जी
b. अनिल अम्बानी
c. मुकेश अंबानी
d. रतन टाटा
उत्तर:
1.c. सजायाफ्ता नेता
2.a. रायबरेली
3.c. अजय बिसारिया
4.d. आठवां
5.a. दक्षिण कोरिया
6.a. एपी महेश्वरी
7.d. चीन
8.c. बेंगलुरु
9.a. स्वर्ण पदक
10.d. तीन साल
11.c. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
12.b. कांस्य पदक
13.a. इन्द्र-2017
14.b. हरियाणा
15.c. मुकेश अंबानी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation