जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- डायनासोर, 457-वीज़ा,प्रसिद्ध इतिहासकार आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार डायनासोर की पहली प्रजातियों को किस जानवर जैसा दिखने वाला बताया गया है?
a. बंदर
b. मगरमच्छ
c. तेंदुआ
d. सांप
2. किस देश ने प्रसिद्ध 457-वीज़ा कार्यक्रम को समाप्त करने की घोषणा की ?
a. अमेरिका
b. ऑस्ट्रेलिया
c. न्यूज़ीलैंड
d. कनाडा
3. उस प्रसिद्ध इतिहासकार का क्या नाम है जिन्हें डॉ. पदुरु गुरुराज भट्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
a. ए वी नरसिम्हा मूर्ति
b. बी एम योगीराज
c. एस के डागर
d. क्यू एस मूर्ति
4. गूगल ने अपने किस उत्पाद का नया संस्करण प्रस्तुत किया?
a. गूगल मैप्स
b. गूगल वीडियोज़
c. गूगल न्यूज़
d. गूगल अर्थ
5. रॉ के पूर्व निदेशक एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. बी एस रावत
b. आर के सिन्हा
c. दिनेश मोहन सिंह
d. गिरीश चंद्र सक्सेना
6. हाल ही में किस राज्य में बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू की गई है?
a. बिहार
b. हिमाचल प्रदेश
c. मध्य प्रदेश
d. पंजाब
7. हाल ही में किस स्थान में स्थित कवचित कोर केंद्र (armoured corps) एवं स्कूल को “राष्ट्रपति चिन्ह” प्रदान किया गया है?
a. अहमदनगर
b. अहमदाबाद
c. सूरत
d. आगरा
8. उच्च न्यायालय के निम्नलिखित में से किस पूर्व न्यायाधीश को पुलिस शिकायत प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
a. मार्कण्डेय काटजू
b. एम एस चौहान
c. पी के दुबे
d. इनमें से कोई नहीं
9. संयुक्त सचिव से नीचे के पदों पर नियुक्ति हेतु निम्न में से किसकी स्वीकृति की आवश्यकता होगी?
a. वित्त मंत्री
b. सांसद
c. मंत्रिमंडल
d. इनमें से कोई नहीं
10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निम्न में से किस राज्य के बाजीपुरा में पशु चारा संयंत्र का उद्घाटन किया है?
a. राजस्थान
b. बिहार
c. हरियाणा
d. गुजरात
11. निम्नलिखित में से किस राज्य की सरकार ने बाड़मेर रिफाइनरी हेतु एचपीसीएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
a. राजस्थान
b. बिहार
c. झारखंड
d. पंजाब
12. निम्न में से किस राज्य की सरकार ने राज्य में पूर्व सर्कस कलाकारों को पेंशन प्रदान करने का निर्णय लिया है?
a. बिहार
b. झारखंड
c. पंजाब
d. केरल
13. कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम स्थापित करने का निर्णय किस संस्था ने लिया है?
a. हाईकोर्ट
b. डीआरडीओ
c. आरबीआई
d. इनमें से कोई नहीं
14. क्रिस गेल ने टी20 में कितने रन पूरे करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बनें?
a. 10000 रन
b. 8000 रन
c. 5000 रन
d. 15000 रन
15. सौरव गांगुली और किस खिलाड़ी को चैम्पियंस ट्रॉफी हेतु कमेंटेटरों की सूची में शामिल किया गया?
a. महेंद्र सिंह धोनी
b. रिकी पोंटिंग
c. सचिन तेंदुलकर
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
1.b. मगरमच्छ
2.b. ऑस्ट्रेलिया
3.a. ए वी नरसिम्हा मूर्ति
4.d. गूगल अर्थ
5.d. गिरीश चंद्र सक्सेना
6.b. हिमाचल प्रदेश
7.a. अहमदनगर
8.b. एम एस चौहान
9.c. मंत्रिमंडल
10.d. गुजरात
11.a. राजस्थान
12.d. केरल
13.c. आरबीआई
14.a. 10000 रन
15.b. रिकी पोंटिंग
Comments
All Comments (0)
Join the conversation