जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- चैंपियंस ट्रॉफी खिताबी मुकाबला, यौन हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस, प्रमुख स्वामी आत्मास्थानंद का निधन आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. वर्ष 2017 चैंपियंस ट्रॉफी खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने भारत की टीम को कितने रनों के अंतर से हराया?
a. 250
b. 200
c. 180
d. 100
2. 19 जून को मनाये गये संघर्ष के दौरान यौन हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस का विषय क्या था?
a. न्याय एवं निवारण के माध्यम से यौन हिंसा के अपराधों को रोकना
b. अपराधियों पर अंतरराष्ट्रीय दबाव एवं नियंत्रण
c. यौन हिंसा के खिलाफ कड़े कानूनों का निर्माण
d. स्वतंत्रता तथा न्याय के लिए हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में एक कदम
3. रामकृष्णा मठ एवं रामकृष्णा मिशन के प्रमुख का क्या नाम था जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. स्वामी अग्निवेश
b. स्वामी आत्मास्थानंद
c. स्वामी अच्युतानंद
d. स्वामी धिरेंद्रानंद
4. महात्मा गांधी की यादगार जगहों पर पर्यटकों को घुमाने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा 10 दिन की अवधि के लिए किस नाम से एक विशेष रेल आरंभ की गयी ?
a. गांधी रेल
b. गांधी पर्यटन रेल
c. गांधी सेवा
d. गांधी दर्शन
5. संस्कृति मंत्रालय द्वारा निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से सम्बंधित लोगों को जोड़ने के लिए भारत के सांस्कृतिक मानचित्रण हेतु राष्ट्रीय मिशन आरंभ किया गया?
a. चिकित्सा सेवा
b. कला एवं संस्कृति
c. अन्तरिक्ष विज्ञान
d. भूविज्ञान
6. आतंकियों को सहयोग देने के चलते 4 मुस्लिम देशों ने निम्न में से किस देश से राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं?
a. पाकिस्तान
b. इराक
c. ईरान
d. कतर
7. केंद्र सरकार ने दुसरे चरण में निम्न में से कितने और डाकघर पासपोर्ट सेवा केद्र खोलने की घोषणा की?
a. 160
b. 149
c. 159
d. 100
8. किस राज्य सरकार ने वित् वर्ष 2017-18 में 1.5 लाख युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा हैं?
a. असम सरकार
b. बिहार सरकार
c. हरियाणा सरकार
d. पंजाब सरकार
9. केंद्रीय रेशम बोर्ड ने उत्तर प्रदेश में निम्न में से किस जगह पर क्षेत्रीय रेशम अनुसंधान केंद्र की स्थापना करने की घोषणा की है?
a. वाराणासी
b. आगरा
c. कानपुर
d. गोरखपुर
10. केंद्र सरकार ने बैंक खाता खोलने तथा कितने न्यूनतम रुपये या उससे अधिक के वित्तीय लेन-देन के लिए आधार नंबर अनिवार्य कर दिया है?
a. 40,000 रुपये
b. 50,000 रुपये
c. 30,000 रुपये
d. 90,000 रुपये
11. हाल ही में प्रकाशित किताब ‘द एक्साइल’ के लेखक निम्न में से कौन है?
a. कैथी स्कॉट और हुसैन अली
b. हुसैन अली और मोमिन लेवी
c. कैथी स्कॉट और एड्रिअन लेवी
d. अखतर जैदी और मोहन चटर्जी
12. वाणिज्य और उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने निम्न में से किस राज्य के उडुपी शहर में एक प्रमुख रत्न एवं आभूषण प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण हेतु आधारशिला रखी?
a. पंजाब
b. कर्नाटक
c. गुजरात
d. बिहार
13. भारत की पूजा ने जूनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुये निम्न में से कौन सा पदक जीता?
a. स्वर्ण पदक
b. रजत पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं
14. विश्व मरुस्थलीकरण तथा सूखा रोकथाम दिवस निम्नलिखित में से किस तारीख को मनाया जाता है?
a. 22 जून
b. 17 जून
c. 25 जून
d. 24 जून
15. निम्नलिखित में से किस देश ने भारत के साथ सूचना के स्वचालित आदान-प्रदान की व्यवस्था का अनुमोदन किया है?
a. इराक
b. ईरान
c. स्विट्जरलैंड
d. नेपाल
उत्तर:
1.c. 180
2.a. न्याय एवं निवारण के माध्यम से यौन हिंसा के अपराधों को रोकना
3.b. स्वामी आत्मास्थानंद
4.d. गांधी दर्शन
5.b. कला एवं संस्कृति
6.d. कतर
7.b. 149
8.a. असम सरकार
9.d. गोरखपुर
10.b. 50,000 रुपये
11.c. कैथी स्कॉट और एड्रिअन लेवी
12.b. कर्नाटक
13.a. स्वर्ण पदक
14.b. 17 जून
15.c. स्विट्जरलैंड
Comments
All Comments (0)
Join the conversation