करेंट अफेयर्स क्विज़: 05 मार्च 2018

Mar 5, 2018, 18:30 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून, राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in Hindi
Current Affairs Quiz in Hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून, राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. असम सरकार ने सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (आफ्स्पा) के तहत राज्य को 28 फरवरी से कितने महीनों के लिए 'अशांत क्षेत्र' घोषित कर दिया है?
a.    6
b.    4
c.    8
d.    10


2. निम्न में से किस राज्य की महिला टीम ने राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप 2018 ट्रॉफी जीती है?
a.    महाराष्ट्र
b.    पंजाब
c.    झारखंड
d.    इनमें से कोई नहीं


3. भारतीय पहलवानों ने किर्गिस्तान में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कितने पदक जीते हैं?
a.    20
b.    25
c.    10
d.    8


4. हाल ही में किस बॉलीवुड अभिनेता ने यूके में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार जीता है?
a.    शत्रुघ्न सिन्हा
b.    सलमान खान
c.    अमिताभ बच्चन
d.    अजय देवगन


5. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में किस शिकायत निवारण हेल्पलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई है?
a.    राहत
b.    सहायता
c.    राबता
d.    फरिश्ता


6. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने निम्न में से किस देश की ओलंपिक सदस्यता बहाल कर दी है?
a.    चीन
b.    नेपाल
c.    पाकिस्तान
d.    रूस


7. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 28 फरवरी 2018 को डीडी और एआईआर के कर्मचारियों के वेतन के लिए कितने करोड़ रुपये का फंड जारी कर दिया है?
a.    208 करोड़ रुपये
b.    508 करोड़ रुपये
c.    608 करोड़ रुपये
d.    925 करोड़ रुपये


8. भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया और विनोद कुमार ओमप्रकाश ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में अपनी-अपनी वज़न कैटेगरी में निम्नलिखित में से कौन सा पदक जीता?
a.    स्वर्ण पदक
b.    कांस्य पदक
c.    रजत पदक
d.    इनमें से कोई नहीं

 


9. किस देश के स्पिनर राशिद खान 19 वर्ष, 165 दिन की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा कप्तान बन गए?
a.    पाकिस्तान
b.    इंग्लैंड
c.    दक्षिण अफ़्रीका
d.    अफगानिस्तान


10. कृष्णा कुमारी किस देश में सीनेटर (राज्यसभा सांसद) चुनी जाने वालीं पहली हिंदू महिला बन गई हैं?
a.    अफगानिस्तान
b.    पाकिस्तान
c.    इराक
d.    ईरान


उत्तर:


1.a. 6
विवरण:
असम सरकार ने सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (आफ्स्पा) के तहत राज्य को 28 फरवरी से 6 महीनों के लिए 'अशांत क्षेत्र' घोषित कर दिया है.


2.a. महाराष्ट्र
विवरण:
महाराष्ट्र महिला टीम ने छत्तीसगढ़ में आयोजित इंटरस्टेट राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप 2018 जीत ली है.


3.d. 8
विवरण:
भारतीय पहलवान ने किर्गिस्तान के बिशकेक में हो रहे एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 8 पदक जीते हैं. भारत ने इसमें एक स्वर्ण, एक रजत और छह कांस्य पदक हासिल किए हैं.


4.a. शत्रुघ्न सिन्हा
विवरण:
अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को कला और राजनीति में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए ब्रिटिश संसद परिसर में आयोजित एक समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया.


5.c. राबता
विवरण:
जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में रहने वाले या राज्य के किसी अन्य हिस्से में रहने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए एक ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल 'राब्ता' की शुरुआत की गयी है.


6.d. रूस
विवरण:
अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति द्वारा रूस की ओलिंपिक समिति पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया गया है.


7.a. 208 करोड़ रुपये
विवरण:
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 28 फरवरी को डीडी व एआईआर के कर्मचारियों के वेतन के लिए 208 करोड़ रुपये का फंड जारी कर दिया हैं.


8.b. कांस्य पदक
विवरण:
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया और विनोद कुमार ओमप्रकाश ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में अपनी-अपनी वज़न कैटेगरी में कांस्य पदक जीता.


9.d. अफगानिस्तान
विवरण:
अफगानिस्तानी स्पिनर राशिद खान 19 वर्ष, 165 दिन की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा कप्तान बन गए.


10.b. पाकिस्तान
विवरण:
कृष्णा कुमारी पाकिस्तान में सीनेटर (राज्यसभा सांसद) चुनी जाने वालीं पहली हिंदू महिला बन गई हैं. कृष्णा कुमारी बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व वाले पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) की तरफ से चुनी गई हैं.

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News