करेंट अफेयर्स क्विज़: 25 सितंबर 2018

Sep 25, 2018, 19:40 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - चार्ल्स काओ, विलेज रॉकस्टार जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - चार्ल्स काओ, विलेज रॉकस्टार जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. हाल ही में वैज्ञानिक चार्ल्स काओ का 84 वर्ष की आयु में हांगकांग में निधन हुआ. उन्हें किस क्षेत्र में नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ था?
a.    भौतिक शास्त्र
b.    रसायन शास्त्र
c.    शांति पुरस्कार
d.    साहित्य


2. केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा किस कार्यक्रम के तहत नौवीं से स्नातकोत्तर तक की 15 लाख कक्षाओं को डिजिटल कक्षा में बदलने की घोषणा की गई?
a.    ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड
b.    ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड
c.    मिशन स्मार्ट क्लासरूम
d.    मिशन क्लासरूम


3. हाल ही में किस देश में पहली बार स्वतंत्रता समर्थक राजनीतिक दल को प्रतिबंधित किया गया?
a.    ग्रीस
b.    हांगकांग
c.    बेलारूस
d.    इंडोनेशिया


4. पहली बार वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में स्टेम कोशिकाओं (पीएससी) का उपयोग करके मानव शरीर के किस भाग को विकसित करने में सफलता हासिल की है?
a.    ग्रास नली
b.    लीवर
c.    किडनी
d.    मेरुरज्जा


5. भारतीय रिज़र्व बैंक ने सेंट्रलाइज्ड इनफार्मेशन एंड मैनेजमेंट सिस्टम के क्रियान्वयन के लिए कितने आईटी कंपनियों को शार्टलिस्ट किया है?
a. चार
b. सात
c. आठ
d. पांच


6. भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सोलर प्रोजेक्ट के लिए कितने मिलियन डॉलर का योगदान दिया है?
a. 1 मिलियन डॉलर
b. 5 मिलियन डॉलर
c. 6 मिलियन डॉलर
d. 10 मिलियन डॉलर


7. निम्न में से कौन सी फिल्म ऑस्कर 2019 हेतु भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है?
a. स्त्री
b. न्यूटन
c. खोज
d. विलेज रॉकस्टार


8. कानून मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में प्रति दस लाख लोगों पर केवल कितने जज हैं?
a. 19
b. 20
c. 25
d. 30


9. निम्नलिखित में से किस देश में पहली बार किसी महिला ने टीवी पर शाम का न्यूज़ बुलेटिन दिया?
a. नेपाल
b. चीन
c. सऊदी अरब
d. इनमें से कोई नहीं


10. सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने हॉटस्टार के किस सीईओ को फेसबुक इंडिया का उपाध्यक्ष और एमडी नियुक्त करने की घोषणा की है?
a. अजीत मोहन
b. क्रिस डेनियल्स
c. कल्याण कृष्णमूर्ति
d. राहुल सचदेवा



उत्तर:

1. a. भौतिक शास्त्र

विवरण: हाल ही में वैज्ञानिक चार्ल्स काओ का 84 वर्ष की आयु में हांगकांग में निधन हुआ. उन्हें 2009 में भौतिक विज्ञान क्षेत्र में नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ था.

2. a. ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड
विवरण: केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ‘ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड’ के तहत नौवीं से स्नातकोत्तर तक की 15 लाख कक्षाओं को डिजिटल कक्षा का रूप दिया जाएगा.

3. b. हांगकांग
विवरण: हांगकांग प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा को आधार बताते हुए चीन से आजादी की समर्थक हांगकांग नेशनल पार्टी (एचएनपी) पर 24 सितंबर 2018 को प्रतिबंध लगा दिया है.

4. a. ग्रास नली
विवरण: पहली बार वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में स्टेम कोशिकाओं (पीएससी) का उपयोग करके मानव ग्रास नली अथवा आहार नली के एक लघु कार्यात्मक संस्करण को विकसित करने में सफलता हासिल की है.

5. d. पांच
विवरण: भारतीय रिज़र्व बैंक ने सेंट्रलाइज्ड इनफार्मेशन एंड मैनेजमेंट सिस्टम के क्रियान्वयन के लिए पांच आईटी कंपनियों को शार्टलिस्ट किया है. यह पांच कंपनियां इनफ़ोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, कैपजैमिनी टेक्नोलॉजी सर्विसेज इंडिया, IBM इंडिया, लार्सेन एंड टुब्रो इन्फोटेक हैं.

6. a. 1 मिलियन डॉलर
विवरण: भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सोलर प्रोजेक्ट के लिए 1 मिलियन डॉलर का योगदान दिया है, इस प्रोजेक्ट के तहत न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय में सोलर पैनल स्थापित किये जायेंगे.
 
7. d. विलेज रॉकस्टार
विवरण: असमिया फिल्म विलेज रॉकस्टार यह सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में ऑस्कर 2019 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने यह घोषणा 22 सितंबर 2018 को की.

8. a. 19
विवरण: कानून मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में प्रति दस लाख लोगों पर केवल 19 जज हैं. इन आंकड़ों में बताया गया है कि देश में 6000 से ज्यादा जजों की कमी है, जिनमें 5000 से ज्यादा जजों की निचली अदालतों में कमी है.
 
9. c. सऊदी अरब
विवरण: वीम अल दखील सऊदी अरब में टीवी पर शाम की न्यूज़ बुलेटिन देने वाली पहली महिला ऐंकर बन गई हैं. इससे पहले 2016 में जुमानाह अलशमी सुबह की न्यूज़ पढ़ने वाली सऊदी की पहली महिला ऐंकर बनी थीं.

10. a. अजीत मोहन
विवरण: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने हॉटस्टार के सीईओ अजीत मोहन को फेसबुक इंडिया का उपाध्यक्ष और एमडी नियुक्त करने की घोषणा की है. गौरतलब है कि फेसबुक इंडिया के एमडी रहे उमंग बेदी ने पिछले साल अक्टूबर में इस्तीफा दे दिया था.

 

 

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News