[Official] RSSB Patwari Answer Key 2025 [OUT]: राजस्थान पटवारी परीक्षा उत्तर कुंजी जारी, ये रहा PDF डाउनलोड लिंक
RSSB Rajasthan Patwari Answer Key 2025 OUT: राजस्थान पटवारी उत्तर कुंजी 2025 को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गई है। जिन्होंने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपनी उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक (Response Sheet) डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी, रिस्पॉन्स शीट और आधिकारिक प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक प्रदान किया गया है।
Rajasthan Patwari Answer Key 2025 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी 5 सितंबर 2025 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब RSSB की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान पटवारी की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में नीचे उपलब्ध है।
यहां देखें: Rajasthan Patwari Previous Year Cut Off
RSSB Patwari Answer Key 2025 OUT
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) का उद्देश्य RSSB पटवारी परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 3,705 पटवारी पदों को भरना है। राजस्थान पटवारी उत्तर कुंजी 2025 जारी होने के साथ ही परीक्षा का प्रश्न पत्र PDF भी उपलब्ध कर दिया गया है। पटवारी परीक्षा और उत्तर कुंजी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है।
| संगठन का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) |
|---|---|
| पद का नाम | पटवारी |
| रिक्तियों की संख्या | 3,705 |
| उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 5 सितंबर 2025 |
| परीक्षा तिथि | 17 अगस्त 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
Patwari Answer Key 2025 PDF Download Link
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पटवारी परीक्षा 2025 की आधिकारिक उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ अब वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट से इन दस्तावेज़ों को डाउनलोड कर सकते हैं। पटवारी परीक्षा उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
| Rajasthan Patwari Answer Key 2025 PDF (Paper code SPZ8 Shift I) | |
| Rajasthan Patwari Answer Key 202 PDF (Paper code DQ69 Shift II) |
Rajasthan Patwari Question Paper 2025 PDF
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 17 अगस्त 2025 को आयोजित राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 के प्रश्नपत्र आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3,705 रिक्तियां भरी जा रही हैं, जिसमें 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी, जिसमें Master Question Paper (SPZ8) Shift I और Master Question Paper (DQ69) Shift II शामिल हैं। उम्मीदवार आधिकारिक RSSB वेबसाइट से अपने संबंधित प्रश्नपत्र PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इन प्रश्नपत्रों की मदद से उम्मीदवार परीक्षा की कठिनाई स्तर का आकलन कर सकते हैं, अक्सर पूछे जाने वाले विषयों की पहचान कर सकते हैं और आगामी तैयारी के लिए मूल्यवान मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
| यहां क्लिक करें | |
| यहां क्लिक करें |
RSSB Patwari Answer Key 2025 Objection Details: आपत्ति विवरण क्या है?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही राजस्थान पटवारी आधिकारिक उत्तर कुंजी 2025 के लिए आपत्ति पोर्टल खोलेगा। इस दौरान, यदि उम्मीदवारों को अनंतिम उत्तर कुंजी में कोई गलती या विसंगति दिखती है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करना होगा और प्रत्येक आपत्ति के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। साथ ही, आपत्तियों के समर्थन में वैध दस्तावेज़ या प्रमाण भी देना आवश्यक है। केवल समय पर और सही तरीके से दर्ज की गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। इसके बाद RSSB समीक्षा करके अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा और फिर परिणाम घोषित करेगा।
Also Read in English: Rajasthan Patwari Answer Key 2025
RSSB Patwari Answer Key 2025: आपत्ति शुल्क कितना है?
RSSB पटवारी उत्तर कुंजी 2025 के लिए प्रत्येक आपत्ति शुल्क 100 रुपये है। उम्मीदवार अपनी आपत्तियाँ rssb.rajasthan.gov.in पर दर्ज कर सकते हैं। आपत्तियाँ दर्ज करते समय संबंधित प्रश्न या उत्तर चुनें और प्रमाण के लिए दस्तावेज़ अपलोड करें। शुल्क ई-मित्र भुगतान गेटवे या कियोस्क के माध्यम से जमा करना होगा।
RSSB Rajasthan Patwari Exam 2025 Marking Scheme क्या है?
| प्रश्नों की कुल संख्या | 150 |
| सही उत्तर का अंक | 2 अंक |
| नेगेटिव मार्किंग | 1/3 अंक |
Patwari Answer Key 2025 के बाद आगे क्या?
पटवारी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी देखने और अगर कोई आपत्ति हो तो उसे जमा करने के बाद, उम्मीदवार अंतिम परिणाम का इंतजार कर सकते हैं। आधिकारिक परिणाम RSSB की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.