Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2022: मुंबई में 20 फरवरी 2022 को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई. आपको बता दें कि इसमें दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर हिट 'पुष्पा: द राइज' को फिल्म ऑफ द इयर चुना गया है. आशा पारेख को फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया.
Congratulations to 'Pushpa: The Rise' for winning the award for Film Of The Year at Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards2022. Your hard work and perseverance have paid off. #dpiff #dpiff2022 #dpiffawards #dpiffdiaries #dpiffglimpse #dpifflegacy #dpiffawards2022 pic.twitter.com/XSIKCYa23T
— Dadasaheb Phalke International Film Festival (@Dpiff_official) February 20, 2022
इस आयोजन में आशा पारेख, लारा दत्ता, सिद्धार्थ मल्होत्रा तथा कियारा आडवाणी सहित सभी बड़े सितारों ने इसमें भाग लिया. वहीं, रणवीर सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने पर बनी फिल्म '83' के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया है. एक्ट्रेस कृति सेनन को फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट अभिनेत्री चुना गया है.
यहां देखें विजेताओं की पूरी सूची
| अवॉर्ड किसे मिला | अवॉर्ड इस कैटेगरी में मिला |
| पुष्पा | फिल्म ऑफ द ईयर |
| आशा पारेख | फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान |
| रणवीर सिंह | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - '83' |
| कृति सेनन | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - 'मिमी' |
| शेरशाह | सर्वश्रेष्ठ फिल्म |
| अदर राउंड | बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म |
| केन घोष | बेस्ट डायरेक्टर - 'स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक' |
| जयकृष्ण गुम्मड़ी | बेस्ट सिनेमेटोग्राफर - 'हसीना दिलरुबा' |
| सतीश कौशिक | सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - 'कागज़' |
| लारा दत्ता | सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - 'बेल बॉटम' |
| आयुष शर्मा | नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - 'एंटीम: द फाइनल ट्रुथ' |
| अभिमन्यु दसानी | पीपुल्स चॉइस बेस्ट एक्टर |
| राधिका मदान | पीपुल्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस |
| अहान शेट्टी | बेस्ट डेब्यू- 'तड़प' |
| कैंडी | सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज |
| मनोज बाजपेयी | वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - 'द फैमिली मैन 2' |
| रवीना टंडन | वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - 'अरण्यक' |
| विशाल मिश्रा | सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरुष |
| कनिका कपूर | सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका महिला |
| पौली | सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म |
| अनुपमा | बेस्ट टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर |
| शहीर शेख | टेलीविजन सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' |
| श्रद्धा आर्य | टेलीविजन सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - 'कुंडली भाग्य' |
| धीरज धूपर | टेलीविजन सीरीज में सबसे होनहार एक्टर |
| रूपाली गांगुली | टेलीविजन सीरीज में सबसे होनहार एक्ट्रेस |
| सरदार उधम | क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म |
| सिद्धार्थ मल्होत्रा | क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर - 'शेरशाह' |
| कियारा आडवाणी | क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस - 'शेरशाह' |
दादा साहब फाल्के पुरस्कार के बारे में
दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है. आपको बता दें कि यह पुरस्कार किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान हेतु दिया जाता है. दादा साहब फाल्के के जन्म शताब्दि पर इस पुरस्कार का शुरुआत साल 1969 से हुआ था. पहली बार यह पुरस्कार अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया था. यह पुरस्कार 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' के लिए आयोजित समारोह में प्रदान किया जाता है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation