पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का 14 जनवरी 2017 को निधन हो गया. वे 91 वर्ष के थे. बरनाला को दिल की समस्या के कारण पीजीआआई चंडीगढ़ के कार्डियक आइसीयू में भर्ती कराया गया. यहां कुछ समय भर्ती रहने पर अचानक छाती में दर्द और सांस लेने में हुई दिक्कत के कारण उन्हें हृदयघात हो गया जिससे उनका निधन हो गया.
सुरजीत सिंह बरनाला कर्नाटक, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश व अंडमार निकोबार द्वीप समूह के राज्यपाल भी रहे. वे 1980 के दशक में ऐसे समय पर पंजाब के मुख्यमंत्री बने जब आतंकवाद चरम पर था. वे 1985 से 1987 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे.
सुरजीत सिंह बरनाला
• उनका जन्म 21 अक्टूबर 1925 को हरियाणा के अटेली नामक स्थान पर हुआ.
• बरनाला ने पहली बार वर्ष 1952 में अकाली दल के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें चार वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा.
• वे वर्ष 1969 में पंजाब के शिक्षा मंत्री बने तथा 1977 में लोकसभा सदस्य बने.
• सुरजीत सिंह बरनाला मोरारजी देसाई की सरकार में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री बने.
• उनके ही कार्यकाल के दौरान वर्ष 1978 में बांग्लादेश के साथ गंगा वाटर एग्रीमेंट किया गया.
• इसके बाद वे 29 सितंबर 1985 को पंजाब के मुख्यमंत्री बने. वे 11 मई 1987 तक इस पद पर रहे.
• मुख्यमंत्री पद के बाद वे एक वर्ष के लिए 1990 में तमिलनाडु के राज्यपाल नियुक्त किये गये. इसके बाद उन्हें अंडमान निकोबोर, उत्तराखंड व आंध्र प्रदेश का गर्वनर भी बनाया गया.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation