21वें वार्षिक लाइफ ओके स्क्रीन अवार्ड्स (21st Screen Awards announced) की घोषणा मुंबई में 15 जनवरी 2015 को की गई. बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड प्रदान किया गया.
अभिनेत्री कंगना रानौत अभिनीत फिल्म 'क्वीन' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड दिया गया. 'क्वीन' फिल्म के निर्देशक विकास बहल को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला.
प्रियंका चोपड़ा को उनकी फिल्म 'मैरीकॉम' और शाहिद को फिल्म 'हैदर' के लिए पुरस्कृत किया गया . प्रियंका ने इस फिल्म में बॉक्सर मैरीकॉम का किरदार निभाया था.
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. उन्हें यह पुरस्कार शाहरुख खान ने प्रदान किया.
विजेताओं की सूची
सर्वश्रेष्ठ फिल्म : क्वीन (विकास बहल द्वारा निर्देशित एवं कंगना रानौत द्वारा अभिनीत)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : शाहिद कपूर (हैदर)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : प्रियंका चोपड़ा (मैरीकॉम)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : विकास बहल (क्वीन)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (पापुलर च्वाइस) : दीपिका पादुकोण (हैप्पी न्यू ईयर)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता : इनामुल हक (फिल्मिस्तान)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : तब्बू (हैदर) और सीमा पाहवा (आंखों देखी)
सर्वश्रेष्ठ नेगटिव रोल (पुरुष) : ताहिर राज भसीन (मर्दानी)
सर्वश्रेष्ठ निगेटिव रोल (महिला) : हुमा कुरैशी (डेढ़ इश्किया)
लाइफ ओके अभिनेता : शाहिद कपूर
लाइफ ओके अभिनेत्री : आलिया भट्ट
सर्वश्रेष्ठ जोड़ी : शाहिद कपूर और तब्बू (हैदर)
इंटरटेनर ऑफ द ईयर : साजिद नाडियावाला
रामनाथ गोयनका पुरस्कार : मंजूनाथ
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार : हेमामालिनी
सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग : आंखों देखी
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार : पार्थ भालेराव (भूतनाथ)
सर्वश्रेष्ठ होनहार नवागंतुक (पुरुष) : टाइगर श्राफ (हीरोपंती)
सर्वश्रेष्ठ होनहार नवागंतुक (महिला) : पत्रलेखा (सिटीलाइट्स)
सर्वश्रेष्ठ कहानी : रजत कपूर (आंखों देखी)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक : अर्जित सिंह (सिटीलाइट्स, मुस्कुराने की वजह)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका : ज्योति और सुल्ताना नूरन (हाईवे, पटाखा गुड्डी)
सर्वश्रेष्ठ संगीत : मिथुन और अंकित तिवारी (एक विलेन)
सर्वश्रेष्ठ गीत : कौशर मुनीर, सुनो न संगमरमर (यंगिस्तान)
सर्वश्रेष्ठ होनहार पदार्पण निर्देशक : नितिन कक्कड़ (यंगिस्तान)
सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन : चार साहिबजादे
सर्वश्रेष्ठ संवाद : राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी (पीके)
सर्वश्रेष्ठ पटकथा : संदीप ए वर्मा (मंजूनाथ)
सर्वश्रेष्ठ संपादन : संदीब दत्ता (मर्दानी)
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी (चल-चित्रकला) : बॉबी सिंह (क्वीन)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी : अहमद खान (किक, जुम्मे की रात)
सर्वश्रेष्ठ एक्शन : हीरोपंती
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन : हैदर
सर्वश्रेष्ठ फिल्म मार्केटिंग : 2 स्टेट्स
सर्वश्रेष्ठ कास्ट्यूम : मनोशी नाथ और ऋषि शर्मा (पीके)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation