भारत ने शुरू किया अंटार्कटिका के लिए 41वां वैज्ञानिक अभियान

भारत ने हाल ही में अंटार्कटिका के लिए अपने 41वें वैज्ञानिक अभियान का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया है.

Nov 16, 2021, 17:36 IST
India launched 41st Scientific Expedition to Antarctica
India launched 41st Scientific Expedition to Antarctica

भारत ने हाल ही में अंटार्कटिका के लिए अपने 41वें वैज्ञानिक अभियान का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया है.

मुख्य पहलू

  • भारतीय दल का पहला जत्था दक्षिणी श्वेत महाद्वीप में पहुंचा.
  • इस पहले बैच में 23 वैज्ञानिक और सहायक कर्मचारी शामिल हैं. वे हाल ही में भारतीय अंटार्कटिक स्टेशन मैत्री पहुंचे हैं.
  • चार और बैच ड्रोमलान सुविधा का उपयोग करते हुए हवाई मार्ग से अंटार्कटिका में उतरेंगे. वे जनवरी, 2021 के मध्य तक चार्टर्ड आइस-क्लास पोत एमवी वैसिली गोलोवनिन पर उतरेंगे.

भारत के 41वें वैज्ञानिक अभियान के प्रमुख कार्यक्रम

भारत के इस 41वें अभियान में दो प्रमुख कार्यक्रम शामिल हैं:

  1. पहला कार्यक्रम भारती स्टेशन पर "अमेरी आइस शेल्फ का भूवैज्ञानिक अन्वेषण" है. यह कार्यक्रम अतीत में भारत और अंटार्कटिका के बीच की कड़ी का पता लगाने में मदद करेगा.
  2. दूसरा कार्यक्रम मैत्री के पास 500 मीटर बर्फ के कोर को ड्रिल करने के लिए "टोही सर्वेक्षण और प्रारंभिक कार्य" है. यह कार्यक्रम समुद्री-बर्फ, एकल जलवायु से ग्रीनहाउस गैसों और पश्चिमी हवाओं से अंटार्कटिक जलवायु की समझ को बेहतर बनाने में मदद करेगा.

उक्त वैज्ञानिक कार्यक्रमों को पूरा करने के अलावा, भारत का यह 41वां अभियान मैत्री और भारती में स्थापित लाइफ सपोर्ट सिस्टम के संचालन और रखरखाव के लिए ईंधन, भोजन के साथ-साथ विभिन्न प्रावधानों और पुर्जों की वार्षिक आपूर्ति भी करेगा.

अंटार्कटिक पर भारत की आइस कोर ड्रिलिंग

भारत द्वारा यह आइस कोर ड्रिलिंग ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे और नॉर्वेजियन पोलर इंस्टीट्यूट के सहयोग से की जाएगी.

भारतीय अंटार्कटिक कार्यक्रम

भारतीय अंटार्कटिक कार्यक्रम वर्ष, 1981 में शुरू हुए थे. अब तक भारत ने अपने 40 वैज्ञानिक अभियान सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं. इन कार्यक्रमों ने अंटार्कटिका में तीन स्थायी अनुसंधान बेस स्टेशन बनाने में मदद की:

  1. वर्ष, 1983 में दक्षिण गंगोत्री,
  2. वर्ष, 1988 में मैत्री और
  3. वर्ष, 2012 में भारती.

प्रधानमंत्री मोदी ने की भारतीय अंतरिक्ष संघ की शुरुआत, भारत को मिलेगी मजबूती

भारत के बेस स्टेशन मैत्री और भारती अभी भी पूरी तरह से चालू हैं.

भारतीय अंटार्कटिक कार्यक्रम का प्रबंधन

संपूर्ण भारतीय अंटार्कटिक कार्यक्रम का प्रबंधन "नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशन रिसर्च (NCPOR), गोवा" द्वारा किया जाता है. NCPOR पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत कार्यरत एक स्वायत्त संस्थान है और यह पूरे भारतीय अंटार्कटिक कार्यक्रम का प्रबंधन करता है.

वैज्ञानिकों ने डैडी लॉन्ग लेग स्पाइडर को दिए आनुवंशिक रूप से छोटे पैर

Anjali is an experienced content developer and Hindi translator with experience in a variety of domains including education and advertising. At jagranjosh.com, she develops Hindi content for College, Career and Counselling sections of the website. She is adept at creating engaging and youth-oriented content for social platforms. She can be contacted at anjali.thakur@jagrannewmedia.com.
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News