सतत विकास रिपोर्ट (सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट), 2021 के छठे संस्करण/ एडिशन में भारत को 165 देशों में से 120वें स्थान पर रखा गया है, जिसमें देश का स्कोर 60.1 था. फ़िनलैंड 85.90 के स्कोर के साथ रैंकिंग में सबसे ऊपर है, उसके बाद 85.61 के स्कोर के साथ स्वीडन है और जिसके बाद, डेनमार्क को 84.86 स्कोर, जर्मनी को 82.48 स्कोर और बेल्जियम को स्कोर 82.19 मिला है.
भारत का स्पिलओवर स्कोर 100 में से 98.90 और 165 देशों में से 32वें स्थान पर यह स्पिलओवर रैंक है. प्रत्येक देश की SDG हासिल करने की कार्य योजना दूसरे देशों की क्षमता पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है. एक उच्च स्पिलओवर स्कोर वाला देश यह इंगित करता है कि, वह देश अधिक सकारात्मक स्पिलओवर और कम नकारात्मक स्पिलओवर का कारण बनता है.
सतत विकास रिपोर्ट क्या है?
• सतत विकास रिपोर्ट (पूर्व में SDG सूचकांक और डैशबोर्ड) दुनिया भर में पहला ऐसा अध्ययन है जो सभी 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के प्रति प्रत्येक देश के प्रदर्शन के आधार पर उसका आकलन करता है.
• संयुक्त राष्ट्र (UN) के सभी सदस्य देशों ने वर्ष, 2015 में एजेंडा, 2030 और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को अपनाया था.
सतत विकास रिपोर्ट 2021: मुख्य विशेषताएं
• सतत विकास रिपोर्ट 2021 सभी 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के प्रति संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों के प्रदर्शन के आधार पर, उनके लिए SDG सूचकांक और डैशबोर्ड प्रदर्शित करती है.
• वर्ष, 2015 के बाद से यह पहली बार है जब, सभी देशों ने कोविड-19 महामारी के कारण SDGs हासिल करने में प्रगति में गिरावट दिखाई है.
• मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, चाड, और दक्षिण सूडान SDG में सबसे निचले स्थान पर हैं.
सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट 2021: इंटरनेशनल स्पिलओवर इंडेक्स
• सतत विकास रिपोर्ट, 2021 के लेखकों ने प्रत्येक सदस्य देश के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय स्पिलओवर इंडेक्स भी तैयार किया है.
• यह अंतर्राष्ट्रीय स्पिलओवर इंडेक्स प्रत्येक देश के कार्यों के आधार पर स्पिलओवर (सकारात्मक या नकारात्मक) को मापता है. इस स्पिलओवर इंडेक्स को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जो नकारात्मक स्पिलओवर के कारण देशों के SDGs को प्रभावित करते हैं.
- व्यापार में निहित पर्यावरण और सामाजिक स्पिलओवर
- प्रत्यक्ष सीमा-पार प्रवाह
- अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और वित्तीय प्रवा
- शांति स्थापना और सुरक्षा स्पिलओवर्स
सतत विकास समाधान नेटवर्क (SDSN)
• वर्ष, 2012 से यह सतत विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तत्वावधान में कार्य करता है.
• इस बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए, आप Sustainable Development Report 2021 डाउनलोड कर सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation