Environmental Performance Index: भारत को पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक-2022 (Environmental Performance Index-2022) में सबसे नीचे स्थान दिया गया है. इन देशों के पर्यावरणीय प्रदर्शन का मूल्यांकन करने वाले सूचकांक में देश ने 180 देशों में सबसे कम स्कोर किया है.
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक-2022 (EPI) की 180 देशों की सूची में भारत सबसे नीचे स्थान पर पहुंच गया है. प्रत्येक दो साल में सामने आने वाले पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक Environmental Performance Index) की 11 श्रेणियों के 40 मानकों में भारत की रैंकिंग 180वीं रही है.
Environmental Performance Index 2022
— Informal Economy (@EconomyInformal) June 5, 2022
Top 10 Countries
Denmark🇩🇰🥇
UK🇬🇧🥈
Finland🇫🇮🥉
Malta🇲🇹
Sweden🇸🇪
Luxembourg🇱🇺
Slovenia🇸🇮
Austria🇦🇹
Switzerland🇨🇭
Iceland🇮🇸@Yale pic.twitter.com/Zc7W6rqEbx
भारत का प्रदर्शन चिंताजनक
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2022 में भारत 18.9 के कुल स्कोर के साथ 180वें स्थान पर है और पिछले एक दशक में प्रदर्शन में 0.6 अंकों की गिरावट आई है. बता दें भारत के पड़ोसी देशों ने बेहतर प्रदर्शन किया है जिसमें पाकिस्तान 176वें और बांग्लादेश 177वें स्थान पर है.
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2022 की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि भारत का सबसे कम स्कोर करना गंभीर चिंता का मुद्दा है. रिपोर्ट प्रत्येक दूसरे साल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम येल सेंटर फॉर इन्वायरनमेंट लॉ एंड पॉलिसी तथा कोलंबिया यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर इंटरनेशन अर्थ साइंस इन्फॉर्मेंशन नेटवर्क द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की जाती है.
बता दें साल 2022 की रिपोर्ट येल तथा कोलिबिया अर्थ इंस्टीट्यूट ने संयुक्त रूप से तैयार की है. पर्यावरण संबंधी सभी रिपोर्टों में Environmental Performance Index की रिपोर्ट को सबसे सटीक माना जाता है.
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2022: भारत का स्कोर
भारत का स्कोर इस इंडेक्स में सबसे कम 18.90 है. पर्यावरण जोखिम का खतरा, हवा की शुद्धता, जल स्रोतों के स्वास्थ्यवर्धक प्रबंधन, वायु प्रदूषण, पानी एवं सफाई के निर्धारकों, जैव विविधता, पेयजल की गुणवत्ता, कूड़े के निष्पदान, ग्रीन एनर्जी में निवेश समेत सभी निर्धारकों में भारत का प्रदर्शन सबसे नीचे रहा है.
इस सूची में डेनमार्क सबसे ऊपर
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2022 (ईपीआई- 2022) की रैंकिंग में डेनमार्क को सबसे शीर्ष पर रखा गया है. इसमें भारत 180वीं पायदान पर है. इसकी सबसे बड़ी कारण यह है कि केंद्र सरकार ने मौजूदा पर्यावरण कानूनों को मजबूत करने एवं नए कानून बनाने की जगह उन्हें तथा शिथिल कर रखा है.
अमेरिका इस स्थान पर
अमेरिका पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में 43वें स्थान पर है. इस सूची में फ्रांस 12वें स्थान पर, जर्मनी 13वें स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया 17वें स्थान पर, इटली 23वें स्थान पर और जापान 25वें स्थान पर है.
इस सूची में टॉप-10 देश
देश | रैकिंग |
डेनमार्क | 1 |
यूनाइटेड किंगडम | 2 |
फिनलैंड | 3 |
माल्टा | 4 |
स्वीडन | 5 |
लग्जमबर्ग | 6 |
स्लोवेनिया | 7 |
ऑस्ट्रिया | 8 |
स्विट्जरलैंड | 9 |
आइसलैंड | 10 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation