कोरोना वायरस (Coronavirus) का नया वैरियंट ओमीक्रोन (Omicron Variant India) अब भारत में भी दस्तक दे चुका है. कर्नाटक में विदेश से आए दो लोग ओमीक्रोन वैरियंट से संक्रमित पाए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि करते हुए कहा कि भारत में अभी तक ओमीक्रोन के दो मामले ही मिले हैं.
आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इस वायरस को चिंता का विषय बताया है. यह वैरियंट इतना संक्रामक है कि 24 नवंबर 2021 को पहली बार डिटेक्ट होने के बाद अबतक 30 से अधिक देशों में फैल चुका है. हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से ना घबराने की अपील करते हुए सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी है.
ओमीक्रोन का पहला केस किस देश में कब मिला
| देश | ओमीक्रोन का पहला केस |
| दक्षिण अफ्रीका | 24 नवंबर 2021 |
| हॉन्ग कॉन्ग (चीन) | 25 नवंबर 2021 |
| नीदरलैंड | 26 नवंबर 2021 |
| बोत्सवाना | 26 नवंबर 2021 |
| बेल्जियम | 26 नवंबर 2021 |
| जर्मनी | 27 नवंबर 2021 |
| यूनाइटेड किंगडम | 27 नवंबर 2021 |
| चेक रिपब्लिक | 27 नवंबर 2021 |
| इजरायल | 27 नवंबर 2021 |
| इटली | 27 नवंबर 2021 |
| डेनमार्क | 28 नवंबर 2021 |
| कनाडा | 28 नवंबर 2021 |
| ऑस्ट्रेलिया | 28 नवंबर 2021 |
| स्पेन | 29 नवंबर 2021 |
| आयरलैंड | 29 नवंबर 2021 |
| पुर्तगाल | 29 नवंबर 2021 |
| ऑस्ट्रिया | 29 नवंबर 2021 |
| स्वीडन | 29 नवंबर 2021 |
| स्विट्जरलैंड | 29 नवंबर 2021 |
| दक्षिण कोरिया | 30 नवंबर 2021 |
| जापान | 30 नवंबर 2021 |
| रियूनियन | 30 नवंबर 2021 |
| ब्राजील | 30 नवंबर 2021 |
| अमेरिका | 01 दिसंबर 2021 |
| सऊदी अरब | 01 दिसंबर 2021 |
| नाइजीरिया | 01 दिसंबर 2021 |
| नॉर्वे | 01 दिसंबर 2021 |
| घाना | 01 दिसंबर 2021 |
| भारत | 02 दिसंबर 2021 |
"यह भी पढ़ें" Omicron: भारत ने जोखिम वाले देशों की लिस्ट जारी की, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए नियम
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने क्या कहा?
दक्षिण अफ्रीका में शोधकर्ताओं ने 24 नवंबर 2021 को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रीन की पहचान की. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दो दिन बाद इसे चिंता वाला वैरियंट करार दिया. ओमीक्रोन कोरोना वायरस के स्वरूप के मामले में बेहद अलग है क्योंकि यह अब तक सार्स-सीओवी-2 का सबसे ज्यादा बदला हुआ स्वरूप है. दक्षिण अफ्रीकी चिकित्सा अधिकारियों ने बताया है कि वेरिएंट पूरी तरह से वैक्सीनेटेड व्यक्तियों में पाया गया था और हल्के लक्षण नजर आए थे.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation