स्विट्ज़रलैंड के इन्वेस्टमेंट बैंक यूबीएस की स्टडी के मुताबिक, मुंबई में एक कर्मचारी सालाना औसत 3,314.7 घंटे काम करता है, जो दुनिया के 77 प्रमुख शहरों में सर्वाधिक है. हालांकि सर्वे में यह भी कहा गया है कि भले ही मुंबई के लोग सबसे अधिक काम करते हैं लेकिन कमाई में पीछे हैं.
इस मामले में हनोई (वियतनाम) दूसरे, मेक्सिको सिटी (मेक्सिको) तीसरे और दिल्ली चौथे स्थान पर है. वहीं, सबसे कम समय तक काम करने के मामले में लागोस (नाइजीरिया) शीर्ष पर है.
कौन शहर कितना काम करता है?
शहर | काम (घंटों में) / वर्ष |
मुंबई | 3,314.7 |
हानोई | 2,691.4 |
मैक्सिको सिटी | 2,622.1 |
नई दिल्ली | 2,511.4 |
बोगोटा | 2,357.8 |
दुबई | 2323 |
इस्तांबुल | 2,318.6 |
सियोल | 2307.2 |
मनीला | 2,288.8 |
पेरिस | 1,662 |
रोम | 1,581 |
प्रति घंटा कमाई के मामले में:
प्रति घंटा कमाई के मामले में जिनेवा, ज्यूरिख और लग्जमबर्ग शीर्ष पर हैं जबकि मुंबई सूची में नीचे से दूसरे यानी 76वें स्थान पर है. मुंबई से नीचे केवल काहिरा है.
औसत कमाई में नैरोबी और लाओस जैसे अफ्रीकी शहर मुंबई से अच्छे हैं. इस अध्ययन के लिए यूबीएस ने 15 पेशों पर नजर डाली. इस अध्ययन में ज्यूरिख सबसे महंगा शहर रहा. क्रय क्षमता के लिहाज से लग्जमबर्ग सबसे आगे रहा.
यह भी पढ़ें: आरबीआई ने 'वित्तीय साक्षरता सप्ताह' आयोजित किया
Comments
All Comments (0)
Join the conversation