Samvidhan Diwas Quiz 2024: देश में हर साल 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ मनाया जाता है, यह दिन भारत के संविधान को अपनाने की ऐतिहासिक घटना को याद करता है. इस साल सरकार ने इस आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से ‘संविधान दिवस क्विज़ 2024’ का आयोजन कर रहा है, जिसमें भाग लेकर आप आकर्षक प्राइज जीत सकते है.
यह क्विज प्रतियोगिता संसदीय कार्य मंत्रालय और MyGov के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. इसके आयोजन से युवाओं और नागरिकों में संविधान की रचना, विशेषताएं और इसके विकास के बारे में समझने का मौका मिल रहा है.
यह भी देखें:
बैंकों में एक बार में कटे-फटे कितने नोट बदल सकते है? जानें RBI का नियम
PAN 2.0 पुराने पैन से कैसे है अलग, क्या बदलना होगा PAN Card? जानें हर सवाल का जवाब
Samvidhan Diwas Quiz 2024 हाईलाइट्स:
- यह क्विज़ 12 भाषाओं हिंदी, अंग्रेज़ी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु उपलब्ध है.
- यह केवल MyGov प्लेटफ़ॉर्म पर ही क्विज़ उपलब्ध है.
- क्विज़ में 10 सवाल होंगे, जिन्हें 300 सेकंड (5 मिनट) में हल करना होगा.
- हर सवाल के लिए एक सही उत्तर होगा.
- नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.
- कोई भी प्रतिभागी केवल एक बार क्विज़ में भाग ले सकते हैं.
Samvidhan Diwas Quiz 2024 पुरस्कार और सम्मान:
इस क्विज प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले को एक लाख रुपये का ईनाम दिया जायेगा, वहीं दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले को क्रमशः 75,000 और 50,000 हजार रुपये का ईनाम दिया जायेगा, पूरी डिटेल्स आप यहां टेबल में देख सकते है-
रैंक | पुरस्कार राशि (₹) | संख्या |
पहला स्थान | 1,00,000/- | 1 |
दूसरा स्थान | 75,000/- | 1 |
तीसरा स्थान | 50,000/- | 1 |
सांत्वना पुरस्कार | 2,000/- प्रति प्रतिभागी | 200 |
अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार | 1,000/- प्रति प्रतिभागी | 100 |
कब तक चलेगी यह क्विज प्रतियोगिता:
संविधान दिवस क्विज 2024 प्रतियोगिता 26 नवंबर 2024 से शुरू होकर 15 दिसंबर 2024 तक चलेगी. आप सभी लोग MyGov प्लेटफ़ॉर्म पर इस क्विज़ में भाग ले सकते हैं. यह प्रतियोगिता संविधान के ज्ञान को बढ़ाने और ₹1 लाख तक के इनाम जीतने का मौका देती है.
क्विज़ में कैसे करें प्रतिभाग:
- प्रतिभागियों को नाम, ई-मेल पता, मोबाइल नंबर और शहर की जानकारी देनी होगी.
- इनाम पाने वाले विजेताओं को अपने बैंक खाते की जानकारी MyGov प्रोफाइल पर अपडेट करनी होगी.
- MyGov प्रोफाइल का नाम और बैंक खाते का नाम समान होना अनिवार्य है.
- इस क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लिंक संविधान दिवस क्विज 2024 पर क्लिक करें.
तो देर किस बात की? आज ही MyGov पर लॉगिन करें और संविधान के बारे में अपनी जानकारी बढ़ाने के साथ इनाम जीतने का मौका पाएं!
यह भी देखें:
इस ICC Test टॉप बॉलर की गेंद पर 3 सालों में टेस्ट में नहीं लगा एक भी छक्का, यहां देखें रिकॉर्ड
Comments
All Comments (0)
Join the conversation