This is an archived article last updated on Nov 27, 2024. The information may be outdated.

Vande Bharat Sleeper Train: नई दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें टाइमिंग, रूट और किराया

Last Updated: Nov 27, 2024, 11:29 IST

Vande Bharat Sleeper Train: नई दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत से कश्मीर घूमना अब और भी आसान होने जा रहा है. जनवरी 2025 से शुरू होने वाली इस ट्रेन में एसी 3 टियर, एसी 2 टियर, और एसी फर्स्ट क्लास जैसी सुविधाएं होंगी. यह ट्रेन शाम 7 बजे दिल्ली से रवाना होकर 13 घंटे से भी कम समय में सुबह 8 बजे श्रीनगर पहुंचेगी. किराया 3A के लिए 2,000 रुपये से शुरू होगा, जिससे यात्रा आरामदायक और सुविधाजनक होगी. बता दें कि सरकार की योजना इस प्रोजेक्ट को बारामूला तक बढ़ाने की भी है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, नई दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के जनवरी 2025 से शुरू होने की संभावना है.

Vande Bharat Sleeper Train: नई दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत से कश्मीर घूमना अब और भी आसान होने जा रहा है.
Vande Bharat Sleeper Train: नई दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत से कश्मीर घूमना अब और भी आसान होने जा रहा है.

Vande Bharat Sleeper Train New Delhi-Srinagar: अब कश्मीर घूमना हुआ और भी आसान होने जा रहा है, अक्सर लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था लेकिन भारतीय रेलवे ने इसे और भी आसान बनाने जा रहा है. बता दें कि नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, नई दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के जनवरी 2025 से शुरू होने की संभावना है.

यह ट्रेन जनवरी 2025 से चलने की उम्मीद है और इसे लंबी दूरी की यात्राओं के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में एसी 3 टियर (3A), एसी 2 टियर (2A), और एसी फर्स्ट क्लास (1A) जैसी सुविधाएं होंगी, जिससे यात्रा बेहद आरामदायक और सुविधाजनक होगी. 

यह भी देखें:

Prasar Bharati OTT: सरकार ने लॉन्च किया अपना OTT प्लेटफॉर्म, मोबाइल पर फ्री में देख सकेंगे ये सभी मजेदार चैनल

IPL 2025 RCB Players: RCB ने तैयार की 'विराट' टीम, कोहली संग ग्राउंड पर दिखेंगे ये खिलाड़ी

IRCTC ने ट्रेन टिकट बुकिंग के कौन-कौन से नियम बदले, और कब से होंगे लागू? जानें

कब दौड़ेगी नई दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन:

New Delhi-Srinagar Train: इस ट्रेन की खास बात यह है कि यह राजधानी नई दिल्ली से शाम 7:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8:00 बजे श्रीनगर पहुंचेगी, जिससे यह 13 घंटे से भी कम समय में 800 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी. 

किन शहरों से होकर गुजरेगी ट्रेन:

नई दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के मार्ग में अंबाला, लुधियाना, जम्मू तवी, और कटरा जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल होंगे. किराए की बात करें तो एसी 3 टियर के लिए लगभग 2,000 रुपये, एसी 2 टियर के लिए 2,500 रुपये, और एसी फर्स्ट क्लास के लिए 3,000 रुपये का किराया संभावित है.

क्या है ट्रेन की टाइमिंग:

इस दौरान यह ट्रेन अंबाला कैंट, लुधियाना, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. नई दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की टाइमिंग इस प्रकार है- 

  • ट्रेन शाम 7:00 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी.
  • यह ट्रेन अगले दिन सुबह 8:00 बजे श्रीनगर पहुंचेगी.

कितना है ट्रेन का किराया:

नई दिल्ली से श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए संभावित किराया इस प्रकार हो सकता है:

  • एसी 3 टियर (3A): लगभग 2,000 रुपये
  • एसी 2 टियर (2A): लगभग 2,500 रुपये
  • एसी फर्स्ट क्लास (1A): लगभग 3,000 रुपये

बारामूला तक किया जायेगा विस्तार:

यह ट्रेन जम्मू और कश्मीर के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और भविष्य में इसे बारामूला तक विस्तारित किया जा सकता है. जिससे कश्मीर जाने वाले पर्यटकों के लिए यात्रा ज्यादा सुगम हो सकेगी.

यह भी देखें:

पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कब और किसी रूट पर दौड़ेगी? जानें

भारत के सबसे बिजी और महंगे एक्सप्रेस-वे पर कितना लगता है टोल? करें चेक

वंदे भारत ट्रेन नेटवर्क में आते है उत्तर प्रदेश के कितने शहर? पढ़ें सबके नाम

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 1, 2024, 11:29 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News