Nari Shakti Puraskar 2020-2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 29 महिलाओं को दिया नारी शक्ति पुरस्कार, विजेताओं की पूरी सूची

Mar 8, 2022, 16:54 IST

Nari Shakti Puraskar 2020-2021 Winners List: राष्ट्रपति कोविंद ने महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली 29 महिलाओं को 28 पुरस्कार प्रदान किए. इनमें साल 2020 के लिए 14 पुरस्कार और साल 2021 के लिए 14 पुरस्कार शामिल हैं. 

Nari Shakti Puraskar 2020-2021
Nari Shakti Puraskar 2020-2021

Nari Shakti Puraskar 2020-2021 Winners List: भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के अवसर पर 08 मार्च 2022 को महिलाओं के सशक्तीकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 29 महिलाओं को 2020 और 2021 के लिये नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया.

राष्ट्रपति कोविंद ने महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली 29 महिलाओं को 28 पुरस्कार प्रदान किए. इनमें साल 2020 के लिए 14 पुरस्कार और साल 2021 के लिए 14 पुरस्कार शामिल हैं. कोरोना महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के वजह से 2020 का पुरस्कार समारोह 2021 में आयोजित नहीं हो पाया था.

साल 2020 के लिये नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं में उद्यमशीलता, एसटीईएमएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, चिकित्सा और गणित) कृषि, नवोन्मेष, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी तथा वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं.

साल 2021 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं में भाषा-विज्ञान, मर्चेंट नेवी, एसटीईएमएम, शिक्षा, साहित्य, उद्यमशीलता, कृषि, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, दिव्यांगजन अधिकार आदि क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाएं शामिल हैं.

नारी शक्ति पुरस्कार 2020 विजेताओं की सूची

क्रमांक

विजेताओं के नाम

श्रेणी

1.

अनीता गुप्ता

व्यक्तिगत

2.

आरती राणा

व्यक्तिगत

3.

डॉ इला लोधी

व्यक्तिगत

4.

जया मुथु और तेजम्मा

व्यक्तिगत

5.

जोधैया बाई बैगा

व्यक्तिगत

6.

मीरा ठाकुर

व्यक्तिगत

7.

नसीरा अख्तर, कुलगाम

व्यक्तिगत

8.

निवृति राय

व्यक्तिगत

9.

पद्मा यांगचान

व्यक्तिगत

10.

संध्या धारी

व्यक्तिगत

11.

सायली नंदकिशोर अगवने

व्यक्तिगत

12.

टिफ़नी ब्रारो

व्यक्तिगत

13.

उषाबेन दिनेशभाई वसाव

व्यक्तिगत

14.

वनिता जगदेव बोराडे

व्यक्तिगत

नारी शक्ति पुरस्कार 2021 विजेताओं की सूची

क्रमांक

विजेताओं के नाम

श्रेणी

1.

अंशुल मल्होत्रा

व्यक्तिगत

2.

बटूल बेगम

व्यक्तिगत

3.

कमल कुंभारी

व्यक्तिगत

4.

मधुलिका रामटेके

व्यक्तिगत

5.

नीना गुप्ता

व्यक्तिगत

6.

नीरजा माधवी

व्यक्तिगत

7.

निरंजनाबेन मुकुलभाई कलारथी

व्यक्तिगत

8.

पूजा शर्मा

व्यक्तिगत

9.

राधिका मेनन

व्यक्तिगत

10.

सथुपति प्रसन्ना श्री

व्यक्तिगत

11.

शोभा गस्ती

व्यक्तिगत

12.

श्रुति महापात्र

व्यक्तिगत

13.

तागे रीता ताखे

व्यक्तिगत

14.

थारा रंगास्वामी

व्यक्तिगत

नारी शक्ति पुरस्कार के बारे में

नारी शक्ति पुरस्कार व्यक्तियों एवं संस्थानों द्वारा किए जाने वाले उल्लेखनीय योगदान हेतु मान्यतास्वरूप महिला और बाल विकास मंत्रालय की पहल के अंतर्गत प्रदान किए जाते हैं. इस पुरस्कार को साल 1999 में शुरू किया गया. यह भारत में महिलाओं के सम्मान में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है. प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं.

नारी शक्ति पुरस्कार में 2 लाख रुपए की नकद पुरस्कार राशि एवं व्यक्तियों और संस्थानों को एक प्रमाण पत्र दिया जाता है. यह पुरस्कार उद्यमिता, कृषि, नवाचार, सामाजिक कार्य, शिक्षा एवं साहित्य, भाषा विज्ञान, कला एवं हस्तकला, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी और अन्य विषयों में काम करने वाली महिलाओं को दिया जाता है.

Vikash Tiwari is an content writer with 3+ years of experience in the Education industry. He is a Commerce graduate and currently writes for the Current Affairs section of jagranjosh.com. He can be reached at vikash.tiwari@jagrannewmedia.com
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News