Nobel Prize in Economics 2022: इकोनॉमिक्स के नोबेल पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी गयी है. इस बार यह पुरस्कार बेन एस बर्नानके (Ben S. Bernanke), डगलस डब्ल्यू डायमंड (Douglas W. Diamond) और फिलिप एच डायबविग (Philip H. Dybvig) को दिया गया है. इन्हें यह पुरस्कार 'बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए' (for research on banks and financial crises) के लिए दिया गया है. यह पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है.
BREAKING NEWS:
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 10, 2022
The Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the 2022 Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences in Memory of Alfred Nobel to Ben S. Bernanke, Douglas W. Diamond and Philip H. Dybvig “for research on banks and financial crises.”#NobelPrize pic.twitter.com/cW0sLFh2sj
सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार:
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने आज इस पुरस्कार की घोषणा की है. इसे सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार के नाम से जाना जाता है. इसे 1969 में पहली बार प्रदान किया गया था.
इकोनॉमिक्स का नोबेल पुरस्कार:
अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में इकोनॉमिक्स में सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार 1969 और 2022 के बीच 92 पुरस्कार विजेताओं को 54 बार प्रदान किया गया है.
इकोनॉमिक्स के नोबेल पुरस्कार के बारे में:
इकोनॉमिक्स के नोबेल पुरस्कार के बारें में अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत में कोई जिक्र नहीं था. इसे वर्ष 1968 में उनकी स्मृति में स्वीडिश केंद्रीय बैंक द्वारा शुरू किया गया था.
रग्नार फ्रिस्क (Ragnar Frisch) और जान टिनबर्गेन (Jan Tinbergen) को "आर्थिक प्रक्रियाओं के विश्लेषण के लिए गतिशील मॉडल विकसित और लागू करने के लिए" वर्ष 1969 का इकोनॉमिक्स का नोबेल पुरस्कार दिया गया था.
सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:
- यह अवार्ड 92 व्यक्तियों को 1969-2022 के मध्य सम्मानित किया गया है.
- एलिनोर ओस्ट्रोम पहली महिला इकोनॉमिक्स की नोबेल पुरस्कार विजेता थीं. एलिनोर ओस्ट्रोम को वर्ष 2009 में पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. एस्टेर डुफ्लो 2019 में पुरस्कार से सम्मानित होने पर दूसरी महिला पुरस्कार विजेता बनीं थी.
- आज तक, सबसे कम उम्र की इकोनॉमिक्स नोबेल पुरस्कार विजेता एस्टेर डुफ्लो हैं, जो 46 वर्ष की थीं, जब उन्हें 2019 में सम्मानित किया गया था.
- अब तक का सबसे अधिक उम्र के विजेता लियोनिद हर्विक्ज़ है, जो 90 वर्ष के थे जब उन्हें वर्ष 2007 में सम्मानित किया गया था.
- सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार या इकोनॉमिक्स का नोबेल अब तक 25 बार, केवल एक पुरस्कार विजेता को प्रदान किए गए हैं.
इकोनॉमिक्स का नोबेल पुरस्कार 2021:
वर्ष 2021 का इकोनॉमिक्स का नोबेल पुरस्कार डेविड कार्ड (David Card), जोशुआ डी एंग्रिस्ट (Joshua D Angrist) और गुइडो इम्बेन्स (Guido Imbens) को संयुक्त रूप से दिया गया था. अवार्ड का आधा हिस्सा डेविड कार्ड (David Card) को दिया गया और आधा हिस्सा जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स को दिया गया था. डेविड कार्ड को यह पुरस्कार श्रम अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए और अन्य दो विजेताओं को 'कारण संबंधों के विश्लेषण के लिए उनके पद्धतिगत योगदान के लिए' दिया गया था.
इसे भी पढ़े
नोबेल शांति पुरस्कार बेलारूस के एलेस बियालियात्स्की और रूस-यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन को मिला
Comments
All Comments (0)
Join the conversation