साहित्य में नोबेल पुरस्कार 2020 के पुरस्कारों की घोषणा हुई. यह पुरस्कार अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लूक को दिया गया. स्वीडिश एकेडमी ने कहा कि कवयित्री लुईस को उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए यह सम्मान दिया गया, जो खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाता है.
यह पुरस्कार कई साल के विवाद के बाद दिया गया है. अमेरिकी कवि लुईस ग्लक ने साहित्य में 2020 का नोबेल पुरस्कार जीता है. इसकी जानकारी स्वीडिश एकेडमी ने 08 अक्टूबर 2020 को दी. स्टाकहोम में ‘स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज' के पैनल ने विजेताओं की घोषणा की. इसके पहले लगातार तीन दिन चिकित्सा, भौतिकि और रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार घोषित किए जा चुके हैं.
BREAKING NEWS:
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 8, 2020
The 2020 Nobel Prize in Literature is awarded to the American poet Louise Glück “for her unmistakable poetic voice that with austere beauty makes individual existence universal.”#NobelPrize pic.twitter.com/Wbgz5Gkv8C
लुईस ग्लूक के बारे में
बता दें कि लुईस ग्लूक बेहद सम्मानित साहित्यकार हैं. वो सामाजिक मुद्दों पर भी काफी सक्रिय रहती हैं. लुईस येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं. उनका जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था.
उनके नोबेल प्रशस्ति पत्र में कहा गया कि उनके लेखन में बाद की पुनरावृत्ति के लिए इन तीन विशेषताओं में एकजुट होना दिखाई देता ह्रै. लुईस ग्लुक के कविता के बारह संग्रह और कुछ संस्करणों को प्रकाशित हुए हैं. उनकी कविताओं में खुद के सपनों और भ्रमों के बारे में जो कुछ बचा है, उसे कहा गया है.
2019 में यह पुरस्कार पीटर हैंडका को दिया गया था
साल 2019 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार आस्ट्रियाई मूल के लेखक पीटर हैंडका को दिया गया था. उन्हें यह पुरस्कार इनोवेटिव लेखन और भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए दिया गया था.
विश्व में 116 नोबेल साहित्य विजेता हैं
साल 1913 में रवींद्रनाथ टैगोर को गीतांजली के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया. इस पुरस्कार को पाने वाले वो ना सिर्फ पहले भारतीय बल्कि पहले गैरयूरोपीय साहित्यकार भी थे. 1901 से लेकर अब तक कुल 112 नोबेल पुरस्कार दिए गए हैं और इस बीच सात साल ऐसे रहे जब ये पुरस्कार नहीं दिए गए. कुल मिला कर विश्व में 116 नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation