Nobel Prize in Literature 2023: वर्ष 2023 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गयी है. इस बार यह अवार्ड नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को साहित्य में उनके योगदान के लिए दिया गया है. उन्हें उनके अभिनव नाटकों और गद्य की रचनाओं के लिए दिया गया है.
वर्ष 2022 में साहित्य के नोबेल अवार्ड से फ्रेंच लेखिका एनी अर्नो (Annie Ernaux) को सम्मानित किया गया था. साहित्य में नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है.
कौन है जॉन फॉसे?
जॉन ओलाव फॉसे (Jon Olav Fosse) एक नॉर्वेजियन लेखक और नाटककार हैं. वह हेनरिक इबसेन के बाद सबसे अधिक प्रदर्शन करने वाले नॉर्वेजियन नाटककार हैं. इनका जन्म 9 सितंबर 1959 को हुआ था. जॉन फॉसे का जन्म नॉर्वे के हाउगेसुंड में हुआ था और वह स्ट्रैंडबार्म में पले-बढ़े है.
फ़ॉसे हेनरिक इबसेन के बाद सबसे अधिक प्रदर्शन करने वाले नॉर्वेजियन नाटककार हैं. उन्हें अक्सर "नया हेनरिक इबसेन" कहा जाता है. उन्होंने 19वीं शताब्दी में हेनरिक इबसेन को आधुनिक निरंतरता में लाये.
साहित्य नोबेल पुरस्कार के पिछले पांच विजेता:
वर्ष | विजेता |
2022 | एनी अर्नौक्स (Annie Ernaux) |
2021 | अब्दुलरज्जाक गुरनाह (Abdulrazak Gurnah) |
2020 | लुईस ग्लुक (Louise Glück) |
2019 | पीटर हैंडके (Peter Handke) |
2018 | ओल्गा टोकरज़ुक (Olga Tokarczuk) |
रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार (2023):
वर्ष 2023 का रसायन विज्ञान के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से मौंगी जी. बावेंडी, लुईस ई. ब्रूस और नैनोक्रिस्टल टेक्नोलॉजी में काम करने वाले एलेक्सी आई. एकिमोव को दिया गया है. उन्हें उनके ‘क्वांटम डॉट्स की खोज के लिए यह अवार्ड दिया गया है.
चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार 2023:
इस वर्ष चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया है. उन्हें मैसेंजर राइबोन्यूक्लिक एसिड (mRNA) के न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधन पर किये गए कार्य के लिए यह अवार्ड दिया गया है.
भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2023:
भौतिकी का नोबेल पुरस्कार इस वर्ष संयुक्त रूप से पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एनी एल'हुलियर को दिया गया. उन्हें यह अवार्ड पदार्थ में इलेक्ट्रॉन की गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स से जुड़े अध्ययन के लिए यह अवार्ड दिया गया है.
इसे भी पढ़ें:
भारत ने Asian Games 2023 में अब तक कितने मेडल जीते, यहां देखें पूरी लिस्ट
ICC World Cup points Table 2023: अपडेटेड पॉइंट्स टेबल यहां देखें
ICC ODI World Cup इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन है? जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation