Padma Awards 2019: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 55 पद्म पुरस्कार प्रदान किये

Mar 12, 2019, 10:27 IST

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में दिए जाते हैं. कुलदीप नैयर (मरणोपरांत) तथा हुक्मदेव नारायण यादव समेत आठ लोगों को पद्मभूषण और 46 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया.

Padma Awards 2019
Padma Awards 2019

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिनेता प्रभु देवा, गायक शंकर महादेवन, पहलवान बजरंग पुनिया और पत्रकार कुलदीप नैयर (मरणोपरांत) समेत 55 व्यक्तियों को 11 मार्च 2019 को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया.

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में दिए जाते हैं. लेखन एवं रंगमंच से जुड़े बाबासाहेब उर्फ बलवंत मोरेश्वर पुरंदर को पद्म विभूषण प्रदान किया गया. हालाँकि वह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उपस्थित नहीं हो सके. इसके अलावा कुलदीप नैयर (मरणोपरांत) तथा हुक्मदेव नारायण यादव समेत आठ लोगों को पद्मभूषण और 46 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया.

पद्मविभूषण

विजेता का नाम – क्षेत्र – राज्य/देश

  1. तीजन बाई – कला क्षेत्र- लोक गीत – छत्तीसगढ़
  2. इस्माइल उमर गुलेह –सार्वजानिक मामले – जिबूती के राष्ट्रपति
  3. अनिलकुमार मणिभाई नाइक – व्यापार व उद्योग – महाराष्ट्र
  4. बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे- अभिनय-थिएटर – महाराष्ट्र

पद्मभूषण

विजेता का नाम – क्षेत्र – राज्य/देश

  1. जॉन चैम्बर्स – व्यापार व उद्योग – अमेरिका
  2. सुखदेव सिंह ढींढसा – सार्वजनिक मामले – पंजाब
  3. कुलदीप नैयर – साहित्य लेखन - (मरणोपरांत)
  4. प्रवीण गोर्धन – सार्वजानिक मामले – दक्षिण अफ्रीका
  5. महाशय धर्मपाल – व्यापार व उद्योग – दिल्ली
  6. दर्शन लाल जैन – सामाजिक कार्य – हरियाणा
  7. अशोक लक्ष्मणराव कुकाड़े – औषधि – महाराष्ट्र
  8. करिया मुंडा – सार्वजनिक मामले – झारखण्ड
  9. बुद्धादित्या मुखर्जी – संगीत – पश्चिम बंगाल
  10. मोहनलाल विश्वनाथन नायर – कला (अभिनय) – केरल
  11. एस. नांबी नारायण – विज्ञान व इंजीनियरिंग – केरल
  12. बछेंद्री पाल – खेल (पर्वतारोहण) – उत्तराखंड
  13. वीके शुंगलु – सिविल सेवा – दिल्ली
  14. हुकुमदेव नारायण यादव – सार्वजानिक मामले – बिहार

पद्मश्री

विजेता का नाम – क्षेत्र – राज्य/देश

  1. राजेश्वर आचार्य – कला (संगीत, हिन्दुस्तानी) – उत्तर प्रदेश
  2. बंगारू अदिगलार – अन्य (अध्यात्म) – तमिलनाडु
  3. इलियास अली – औषधि (शल्यचिकित्सा) – असम
  4. मनोज वाजपेयी – कला (अभिनय) – महाराष्ट्र
  5. उद्धव कुमार भराली – विज्ञान व इंजीनियरिंग (ज़मीनी स्तर पर नवोन्मेष) – असम
  6. ओमेश कुमार भारती – औषधि (रेबीज) – हिमाचल प्रदेश
  7. प्रीतम भरतवाण – कला (लोक गीत) – उत्तराखंड
  8. ज्योति भट्ट – कला (चित्रकला) – गुजरात
  9. दिलीप चक्रवर्ती – अन्य (पुरातत्व) – दिल्ली
  10. मामेन चांडी – औषधि – पश्चिम बंगाल
  11. स्वप्न चौधरी – कला (संगीत, तबला) – पश्चिम बंगाल
  12. कँवल सिंह चौहान – अन्य (कृषि) – हरियाणा
  13. सुनील छेत्री – खेल (फुटबॉल) – तेलंगाना
  14. दिनयार कांट्रैक्टर – कला (अभिनय-थिएटर) – महाराष्ट्र
  15. मुक्ताबेन पंकजकुमार डागली – सामाजिक कार्य (दिव्यांग कल्याण) – गुजरात
  16. बाबूलाल दहिया – अन्य (कृषि) – मध्य प्रदेश
  17. थांगा डारलोंग –कला (संगीत, बांसुरी) – त्रिपुरा
  18. प्रभु देवा – कला (नृत्य) – कर्नाटक
  19. राजकुमारी देवी – अन्य (कृषि) – बिहार
  20. भागीरथी देवी – सार्वजानिक मामले – बिहार
  21. बलदेव सिंह ढिल्लों – विज्ञान व इंजीनियरिंग – पंजाब
  22. हरिका द्रोनावल्ली – खेल (शतरंज) – आंध्र प्रदेश
  23. गोदावरी दत्ता – कला (चित्रकला) – बिहार
  24. गौतम गंभीर – खेल (क्रिकेट) – दिल्ली
  25. द्रौपदी घिमिरे – सामाजिक कार्य (दिव्यांग कल्याण) – सिक्किम
  26. रोहिणी गोडबोले – विज्ञान व इंजीनियरिंग – कर्नाटक
  27. संदीप गुलेरिया – औषधि (शल्यचिकित्सा) – दिल्ली
  28. प्रताप सिंह हार्दिया – औषधि – मध्य प्रदेश
  29. बुलु इमाम – सामाजिक कार्य (संस्कृति) – झारखंड
  30. फ्राइडेरिका इरीना – सामाजिक कार्य (पशु कल्याण) – जर्मनी
  31. जोरावरसिंह जादव – कला (लोक नृत्य) – गुजरात
  32. एस. जयशंकर – सिविल सेवा – दिल्ली
  33. नरसिंह देव जम्वाल – साहित्य व शिक्षा – जम्मू-कश्मीर
  34. फयाज अहमद जान – कला – जम्मू-कश्मीर
  35. के.जी. जायन – कला (भक्ति संगीत) – केरल
  36. सुभाष काक – विज्ञान व तकनीक – अमेरिका
  37. शरत कमल – खेल (टेबल टेनिस) – तमिलनाडु
  38. रजनी कांत – सामाजिक कार्य – उत्तर प्रदेश
  39. सुदामा काटे – औषधि (सिकल सेल) – महाराष्ट्र
  40. वामन केंद्रे – कला (अभिनय व थिएटर) – महाराष्ट्र
  41. कादर खान – कला (अभिनय व फिल्म) – कनाडा
  42. अब्दुल गफुर खत्री – कला (चित्रकला) – गुजरात
  43. रविंद्र कोल्हे तथा स्मिता कोल्हे – औषधि (सस्ता उपचार) – महाराष्ट्र
  44. बॉम्बायाला देवी लैशराम – खेल (तीरंदाजी) – मणिपुर
  45. कैलाश मदबैया – साहित्य व शिक्षा – मध्य प्रदेश
  46. रमेश बाबाजी महाराज – सामाजिक कार्य (पशु कल्याण) – उत्तर प्रदेश
  47. वल्लभभाई वसरामभाई मारवानिया – अन्य (कृषि) – गुजरात
  48. गीता मेहता – साहित्य व शिक्षा – अमेरिका
  49. शादाब मोहम्मद – औषधि (दंतचिकित्सा) – उत्तर प्रदेश
  50. के.के. मोहम्मद – अन्य (पुरातत्व) – केरल
  51. श्यामा प्रसाद मुखर्जी – औषधि (सस्ता उपचार) – झारखंड
  52. दैत्री नाइक – सामाजिक कार्य – ओडिशा
  53. शंकर महादेवन नारायण – कला (फिल्म) – महाराष्ट्र
  54. शांतनु नारायण – व्यापार व उद्योग – अमेरिका
  55. नर्तकी नटराज – कला (नृत्य, भरतनाट्यम) – तमिलनाडु
  56. शेरिंग नोरबू – औषधि (शल्यचिकित्सा) – जम्मू-कश्मीर
  57. अनुप रंजन पांडे – कला (संगीत) – छत्तीसगढ़
  58. जगदीश प्रसाद पारिख – अन्य (कृषि) – राजस्थान
  59. गणपतभाई पटेल – साहित्य व शिक्षा – अमेरिका
  60. बिमल पटेल – अन्य (वास्तुकला) – गुजरात
  61. हुकुमचंद पाटीदार – अन्य (कृषि) – राजस्थान
  62. हरविंदर सिंह फुल्का – सार्वजनिक मामले – पंजाब
  63. मदुरई चिन्ना पिल्लई – सामाजिक कार्य (सूक्ष्म वित्त) – तमिलनाडू
  64. ताओ पोर्चोन लिंच – अन्य (योग) – अमेरिका
  65. कमल पुझारी – अन्य (कृषि) – ओडिशा
  66. बजरंग पूनिया – खेल (कुश्ती) – हरियाणा
  67. जगत राम – औषधि – चंडीगढ़
  68. आर.वी. रमानी – औषधि – तमिलनाडू
  69. देवारापल्ली प्रकाश राव – सामाजिक कार्य – ओडिशा
  70. अनुप साह – कला (फोटोग्राफी) – उत्तराखंड
  71. मिलेना सालविनी – कला (नृत्य, कथकली) – फ्रांस
  72. नागिनदास संघवी – साहित्य व शिक्षा (पत्रकारिता) – महाराष्ट्र
  73. सिरिवेन्नेला सीतारमण शास्त्री – कला – तेलंगाना
  74. शब्बीर शैयद – सामाजिक कार्य (पशु कल्याण) – महाराष्ट्र
  75. महेश शर्मा – सामाजिक कार्य (जनजातीय कल्याण) – मध्य प्रदेश
  76. मोहम्मद हनीफ खान – साहित्य व शिक्षा – दिल्ली
  77. ब्रिजेश कुमार शुक्ला – साहित्य व शिक्षा – उत्तर प्रदेश
  78. नरेंद्र सिंह – अन्य (पशुपालन) – हरियाणा
  79. प्रशांति सिंह – खेल (बास्केटबॉल) – उत्तर प्रदेश
  80. सुल्तान सिंह – अन्य (पशुपालन) – हरियाणा
  81. ज्योति कुमार सिन्हा – सामाजिक कार्य – बिहार
  82. आनंद शिवमणि – कला (संगीत) – तमिलनाडू
  83. शारदा श्रीनिवासन – अन्य (पुरातत्व) – कर्नाटक
  84. देवेंद्र स्वरूप – साहित्य व शिक्षा (पत्रकारिता) – उत्तर प्रदेश
  85. अजय ठाकुर – खेल (कबड्डी) – हिमाचल प्रदेश
  86. राजीव तारानाथ – कला (संगीत, सरोद) – कर्नाटक
  87. सालूमरादा तिम्माक्का – सामाजिक कार्य (पर्यावरण) – कर्नाटक
  88. जमुना टुडु – सामाजिक कार्य (पर्यावरण) – झारखंड
  89. भारत भूषण त्यागी – अन्य (कृषि) – उत्तर प्रदेश
  90. रामास्वामी वेंकटस्वामी – औषधि (शल्यचिकित्सा) – तमिलनाडू
  91. राम सरन वर्मा – अन्य (कृषि) – उत्तर प्रदेश
  92. स्वामि विशुधानंदा – अन्य (अध्यात्म) – केरल
  93. हीरा लाला यादव – कला (लोक संगीत) – उत्तर प्रदेश
  94. वेंकटेश्वर राव याडलापल्ली – अन्य (कृषि) आंध्र प्रदेश

पद्म पुरस्कारों के बारे में जानकारी

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रत्येक वर्ष पद्म पुरस्कार दिए जाते हैं. इन क्षेत्रों में कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, सार्वजनिक मामले, नागरिक सेवा और व्यापार एवं उद्योग आदि शामिल होते हैं.

पुरस्कारों के लिए आए नामांकन पद्म पुरस्कार समिति के सामने रखे जाते हैं. प्रधानमंत्री हर साल इस समिति का गठन करते हें. पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है. पद्म पुरस्कारों के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें, मंत्रालय, भारत सरकार के विभाग और सांसद भी सिफारिशें भेज सकते हैं.


यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने प्रदान किये नारी शक्ति पुरस्कार

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News