प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अप्रैल 2016 को 10वें सिविल सेवा दिवस का नई दिल्ली में उद्घाटन किया.
उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने समाज में बदलाव लाने एवं सभी के योगदान के महत्व को समझने का भी आग्रह भी किया.
इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ने उन प्रशासनिक अधिकारियों को पुरस्कृत किया जिन्होंने भारत सरकार द्वारा चलाये गये प्राथमिक कार्यक्रमों को लागू करने में अहम योगदान दिया. इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), स्वच्छ विद्यालय एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना शामिल हैं. लोक प्रशासन में उत्कृिष्टता के लिए पुरस्कायरों की श्रेणी में पहली बार सरकार द्वारा चलाये गये प्राथमिक कार्यक्रमों को लागू करने की श्रेणी आरंभ की गयी.
यह पुरस्कार आम जनता की भलाई के लिए केन्द्रीय एवं राज्य सरकारों के प्रशासनिक अधिकारियों के बेहतरीन, असाधारण एवं अभिनव काम को दर्शाता है.
लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री के पुरस्कार के प्राप्तकर्ता:
| श्रेणी | प्राप्तकर्ता | क्षेत्र |
| प्रधानमंत्री जन धन योजना | राज किशोर प्रसाद, इलाहाबाद बैंक ऑफ़ इंडिया के एलडीएम | 24 नॉर्थ परगना |
| यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में पश्चिम बंगाल एलडीएम | नवगांव, असम | |
| प्रमोद नारायण, एलडीएम पंजाब नेशनल बैंक | चंडीगढ़ | |
| स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) | डॉ सविता आनंद, राजस्थान की प्रधान आवासीय आयुक्त | बीकानेर |
| ऐश्वर्या सिंह, पश्चिमी सिक्किम की जिला कलेक्टर | पश्चिमी सिक्किम | |
| स्वच्छ विद्यालय | आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जिला | |
| जम्मू-कश्मीर का अनंतनाग जिला | ||
| दादर एवं नगर हवेली | ||
| मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना | जिला कलेक्टर | छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला |
| हिमाचल प्रदेश का हमीरपुर जिला | हिमाचल प्रदेश का हमीरपुर जिला |
Now get latest Current Affairs on mobile, Download # 1 Current Affairs App
Comments
All Comments (0)
Join the conversation