रोजर फेडरर ने 28 जनवरी 2018 को ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में क्रोएशिया के मारिन सिलिच को हराकर अपने करियर का 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीत लिया. इसी के साथ वह 20 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी भी बन गए हैं.
20वां ग्रैंडस्लैम खिताब:
• स्विस खिलाड़ी का यह लगातार दूसरा और ओवरऑल छठां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है. रोजर फेडरर ने तीन घंटे तीन मिनट तक चले इस मुकाबले में मारिन सिलिच को 6-2, 6-7, 6-3, 3-6, 6-1 से हराया.
• रोजर फेडरर ने नाम अब कुल मिलाकर 20 ग्रैंड स्लैम हो गए हैं, जिसमें 6 ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब भी शामिल है.
• रोजर फेडरर ने छह महीने चोटिल होने के बाद पिछले साल वापसी शुरू की जिसके बाद उनका सफर शानदार चल रहा है.
सबसे अधिक ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पांच खिलाड़ी:
क्रम संख्या | नाम | देश | ग्रैंडस्लैम
|
1 | रोजर फेडरर | स्विट्जरलैंड | 20 |
2 | राफेल नडाल | स्पेन | 15 |
3 | पीट संप्रास | अमेरिका | 14 |
4 | रॉय इमरसन | ऑस्ट्रेलिया | 12
|
5 | नोवाक जोकोविच | सर्बिया | 12 |
रोजर फेडरर:
• रोज़र फेडरर का जन्म 08 अगस्त 1981 को स्विट्ज़रलैंड के बसेल शहर में हुआ था.
• रोजर फेडरर का नाम वर्ष 1999 में पहली बार विश्व के टॉप 100 टेनिस प्लेयर्स की सूची में आया.
• उनके नाम 2 फरवरी 2004 से 17 अगस्त 2008 तक 237 हफ़्तों तक प्रथम वरीयता पर रहने का रिकॉर्ड है.
• रोजर फ़ेडरर को व्यापक रूप से इस युग के महानतम एकल खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है.
• रोजर फ़ेडरर के रोल मॉडल पूर्व टेनिस खिलाड़ी बोरिस बेकर और स्टेफन एडबर्ग हैं.
• रोजर फ़ेडरर ने रोजर फेडरर फाउंडेशन नामक गैर सरकारी संगठन (NGO) भी खोला है जोकि प्राकृतिक आपदाओं में भोजन, दवाइयाँ आदि राहत सामग्री मुहैया कराती है.
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज महिला टी20 विश्व कप 2018 की मेजबानी करेगा
Comments
All Comments (0)
Join the conversation