जानिए कौन हैं Ruchira Kamboj जो संयुक्त राष्ट्र में भारत की नई राजदूत बनी?

Jun 23, 2022, 10:03 IST

रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारतीय राजदूत टीएस तिरुमूर्ति का स्थान लेंगी. संयुक्त राष्ट्र में भारत के मौजूदा राजदूत टीएस तिरुमूर्ति का विस्तारित कार्यकाल बहुत जल्द ही खत्म होने को है.

Ruchira Kamboj
Ruchira Kamboj

वरिष्ठ राजनयिक रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) को 21 मई 2022 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है. वे संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारतीय राजदूत टीएस तिरुमूर्ति का स्थान लेंगी. बता दें विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि रुचिरा कंबोज के शीघ्र ही अपना कार्यभार संभालने की आशा है.

वर्तमान समय में रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) भूटान में भारत की राजदूत की जिम्मेदारी निभा रही हैं. वे इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में भारत की उच्चायुक्त और यूनेस्को में भारत की राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर काम कर चुकी हैं. संयुक्त राष्ट्र में भारत के मौजूदा राजदूत टीएस तिरुमूर्ति का विस्तारित कार्यकाल बहुत जल्द ही खत्म होने को है.

जानिए कौन हैं रुचिरा कंबोज?

•    वे भूटान में भारत की पहली महिला राजदूत हैं. रुचिरा कंबोज भारतीय विदेश सेवा (IFS) की 1987 बैच की अफसर रही हैं.

•    बता दें रुचिरा कंबोज के करियर की शुरुआत फ्रांस में थर्ड सेक्रेटरी के तौर पर हुई थी. उन्होंने इस दौरान फ्रेंच भाषा सीख ली तथा जल्द फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास में सेकेंड सेक्रेटरी का पद संभाला.

•    उन्होंने इसके बाद विदेश मंत्रालय में अंडर सेक्रेटरी रहते हुए पश्चिमी यूरोप डिविजन का काम काज देखा. वे इसके बाद फर्स्ट सेक्रेटरी (इकॉनमी और कमर्शियल) बनकर मॉरीशस पहुंचीं. वे इसके बाद विदेश मंत्रालय के कई महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं.

•    बता दें रुचिरा कंबोज 1987 सिविल सेवा बैच की टॉपर रही हैं. भूटान में राजदूत बनने से पहले वे दक्षिण अफ्रीका में भारत की उच्चायुक्त, यूनेस्को में भारत की राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के रूप में काम कर चुकी हैं. भूटान में रुचिरा भारत की पहली महिला राजदूत हैं.

•    रुचिरा वर्ष 2002-2005 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में परामर्शदाता के रूप में काम कर चुकी हैं. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधार, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना, मध्य पूर्व संकट आदि सहित कई राजनीतिक विषयों पर काम किया था.

Vikash Tiwari is an content writer with 3+ years of experience in the Education industry. He is a Commerce graduate and currently writes for the Current Affairs section of jagranjosh.com. He can be reached at vikash.tiwari@jagrannewmedia.com
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News