इंफोसिस साइंस फाउंडेशन द्वारा 18 नवम्बर 2016 को इंफोसिस पुरस्कार-2016 के विजेताओं के नामों की घोषणा की गयी. यह पुरस्कार छह श्रेणियों में प्रदान किया जाता है, जिसमें इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर विज्ञान, मानविकी, गणितीय विज्ञान, जीवन विज्ञान, भौतिक विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान शामिल है. सभी विजेताओं का चयन वैज्ञानिक अनुसंधान में उत्कृष्ट उपलब्धियों तथा योगदान हेतु किया गया.
प्रत्येक श्रेणी में पुरस्कार के अंतर्गत 65 लाख रुपए, 22 कैरट सोने का मेडल और एक प्रमाणपत्र दिया जाता हैं. इन्फोसिस प्राइज 2016 के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 7 जनवरी 2017 को बेंगलुर में किया जाएगा.
इंफोसिस पुरस्कार 2016 के विजेताओं की सूची:
• इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान: भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलूर के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. वी कुमारन.
• मानविकी: हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुनील अमृत.
• जीवन विज्ञान: हेल्थ साइंस एण्ड टेक्नोलाजी इंस्च्ट्यिूट के कार्यकारी निदेशक डा गगनदीप कांग.
• गणितीय विज्ञान: स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्राचार्य प्रो अक्षय वेंकटेश.
• भौतिक विज्ञान: साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरवनंतपुरम के निदेशक डा अनिल भारद्वाज.
• सामाजिक विज्ञान: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्राचार्य कैवन मुंशी शामिल हैं.
इंफोसिस पुरस्कार के बारे में:
इंफोसिस पुरस्कार की शुरूआत वर्ष 2009 में हुई. वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए दिए जाने वाले पुरस्कार के अंतर्गत 65 लाख रुपए, 22 कैरट सोने का मेडल और एक प्रमाणपत्र दिया जाता हैं.यह पुरस्कार छह श्रेणियों में प्रदान किया जाता है. इसमें इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान, मानविकी, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शामिल है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation