भारतीय हॉकी ने 28 फरवरी 2017 को नीदरलैंड महिला टीम के पूर्व कोच शोर्ड मारिने को भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया हैं.
शोर्ड मारिने अब अगले चार साल तक के कार्यकाल के लिए भारतीय टीम से जुड़ी रहेंगी. इसके अलावा एरिक वोनइंक को महिला हॉकी टीम का विश्लेषण कोच बनाया गया है.
मारिने अपने साथी एरिक वोनिंक के साथ काम करेंगे जो कि सीनियर महिला हॉकी टीम के साथ विश्लेषक कोच के तौर पर पद संभालेंगे.
ये दोनों ही भोपाल चल रहे भारतीय सीनियर महिला टीम के राष्ट्रीय शिविर से जुड़ गए हैं.
शोर्ड मारिने के बारे में:
• शोर्ड मारिने नीदरलैंड के लिए खेल चुके हैं.
• उन्होंने नीदरलैंड की अंडर-21 महिला टीम को वर्ल्ड कप खिताब भी दिलवाया.
• वे वर्ष 2015 में नीदरलैंड सीनियर महिला टीम को हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में गोल्ड मेडल दिलाने में भी अपनी अहम भूमिका निभाई.
• वे वर्ष 2011-2014 में नीदरलैंड की अंडर-21 टीम के राष्ट्रीय मुख्य कोच भी थे.
भारतीय महिला हॉकी टीम के बारे में:
• भारतीय महिला हॉकी टीम महिला हॉकी के खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला दल है.
• भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान के काकामिगाहारा में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीता.
• भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप सितम्बर 2013 में कांस्य पदक जीता.
• भारत की गोलकीपर रजनी इतिमारपू को टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार मिला.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation